ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

विधानसभा में गैस सिलेंडर लेकर पहुंचे कांग्रेस विधायक, सुरक्षाकर्मियों ने रोका

भोपाल। शिवराज सरकार आज विधानसभा में अपने चौथे कार्यकाल का अंतिम बजट पेश करने जा रही है। विपक्ष ने इस मसले पर सरकार को घेरने तैयारी कर ली है। बुधवार को सदन की कार्यवाही शुरू होने से पूर्व कांग्रेस के विधायक विधानसभा परिसर में गैस के सिलेंडर लेकर पहुंचे। पूर्व वित्त मंत्री और कांग्रेस विधायक तरुण भनोत ने कहा कि रसोई गैस के दाम फिर बढ़ा दिए गए हैं। सरकार बजट में वैट की दर कम करके जनता को राहत देनी चाहिए। 50 प्रति गैस सिलेंडर की दर बढ़ाई गई है! कल सरकार आर्थिक सर्वेक्षण में स्वयं की पीठ थपथपा रही थी कि उनकी आर्थिक स्थिति बेहतर हो रही है लेकिन आमजन को राहत नहीं मिल रही है। विधानसभा के मुख्य द्वार पर हो रहा है हंगामा! कांग्रेस के विधायक गैस का सिलेंडर सदन में ले जाकर विरोध दर्ज कराने का कर रहे हैं प्रयास! सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें मुख्य द्वार पर रोक लिया। इसके बाद पीसी शर्मा, तरुण भनोत समेत कुछ अन्‍य कांग्रेसी विधायकों ने वहीं बैठकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू दी।

Related Articles

Back to top button