ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
देश

तेलंगाना में 4.1 अरब साल पुरानी चट्टान का टुकड़ा मिला 

हैदराबाद । तेलंगाना राज्य के चित्रियल में 4.1 अरब साल पुरानी एक चट्टान का टुकड़ा मिला है। ये टुकड़ा धरती के शुरुआती वर्षों को लेकर नई जानकारी दे सकता है। चट्टान का ये टुकड़ा मौसम रोधी खनिज जिरकोन का बना हुआ है।
प्रेसीडेंसी यूनिवर्सिटी, हिरोशिमा यूनिवर्सिटी और नेशनल सेंटर फॉर अर्थ साइंस स्टडीज (एनसीईएसएस) के शोधकर्ता इस बात पर प्रकाश डाल सकते हैं कि धरती के शुरुआती के समय मौजूद रहे केमिकल्स का अंदाजा लगा सकते हैं और इससे धरती के शुरुआती आधे अरब सालों के बारे में जानकारी मिल सकेगी। जानकारी के मुताबिक, भूवैज्ञानिकों के अनुसार, जब हैडियन युग के दौरान पिघले हुए मैग्मा से पृथ्वी की पपड़ी बन रही थी, तब जिरकोन क्रिस्टलीकृत होने वाले पहले खनिजों में से एक था। यह कठोर और रासायनिक रूप से स्थिर है, जो इसे अपक्षय के लिए प्रतिरोधी बनाता है। इस खोज का हिस्सा रहे एक वरिष्ठ भूविज्ञानी ने कहा कि तेलंगाना में हेडियन जिरकोन की खोज से संकेत मिलता है कि पृथ्वी का प्रारंभिक इतिहास भारत में चट्टानों में छिपा हुआ पाया जा सकता है।
भूवैज्ञानिकों का कहना है कि उस युग के कई अन्य खनिज और चट्टानें नष्ट हो गई हैं, लेकिन भौतिक और रासायनिक लचीलेपन की चरम सीमा के कारण जिरकोन समय की कसौटी पर खरा उतरा है। यही कारण है कि खनिज को पृथ्वी के इतिहास के सबसे विश्वसनीय टाइमकीपर्स में से एक कहा जाता है टीम द्वारा अध्ययन किए गए 612 क्रिस्टल में से केवल छह हैडियन युग के थे। प्रेसीडेंसी भूविज्ञान के प्रोफेसर शंकर बोस ने कहा “यह अहम है। आगे के अध्ययन से हमें पृथ्वी के पहले कुछ सौ मिलियन वर्षों में पानी की उपस्थिति सहित रासायनिक और भौतिक स्थितियों को समझने में मदद मिलेगी।”
भारत में हाल में हुई एक खोज से कुछ पुरानी एकमात्र खोज 2018 में ओडिशा में हुई थी जहां केंदुझार जिले में टॉनलेटिक चट्टानें मिली थीं। यह खोज 4.2 अरब वर्ष से अधिक पुरानी होने का अनुमान लगाया गया था। इससे पहले 2016 में केरल के वायनाड और 2018 में ओडिशा में बैतरणी नदी में 4 बिलियन  साल से थोड़ा ज्यादा पुराना जिरकोन पाया गया है। पृथ्वी का सबसे पुराना जिरकोन (लगभग 4.4 बिलियन वर्ष) पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया के जैक हिल में पाया गया था।

 

Related Articles

Back to top button