ब्रेकिंग
उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां सागर जहरीली शराब कांड: उमंग सिंघार का सरकार पर तीखा हमला, कहा- पाकिस्तान के बाद मध्य प्रदेश में हिंद...
मुख्य समाचार

भारत जोड़ो यात्रा से बहुत कुछ सीखा, भारत मां ने सिखाया यात्रा करनी है दिल से घमंड हटा दो : राहुल गांधी

रायपुर । कांग्रेस के तीन दिवसीय महाधिवेशन का रविवार को आखिरी दिन है। कार्यक्रम के अंतिम दिन महाधिवेशन को संबोधित करते हुए पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा- भारत जोड़ो यात्रा से हमें बहुत कुछ सीखने को मिला। राहुल ने कहा मुझे घमंड था कि मैं 10-12 किमी रोज चलता हूं। 25 किमी रोज क्या है। ये मेरा माइंड सेट था कि 20 से 25 किमी रोज चलना कौन सी बड़ी बात थी। यात्रा शुरू करते ही मेरी पुरानी इंजरी के कारण बहुत दर्द बढ़ गया था। रोज सुबह उठकर सोचता था कि कैसे चल पाऊंगा। पहले 10-15 दिन की यात्रा में मेरा रोज 10 से 12 किमी चलने का घमंड टूट गया।
यह घमंड इसलिए टूटा भारत मां ने मैसेज दिया कि अगर यह यात्रा करना है, तो अपने दिल से घमंड हटा दो फिर चलो। अधिवेशन को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि आज कांग्रेस के लिए मुश्किल भरा सफर है। प्रियंका ने कहा हमें अपने गिले शिकवे दूर कर इस देश के लिए लड़ना होगा। कांग्रेस की नीतियों को आम लोगों तक पहुंचाने के लिए हमें एक साथ मिलकर काम करना होगा। प्रियंका गांधी ने कहा- कांग्रेस के अधिवेशन में जो प्रस्ताव आए हैं, उन बातों को जनता तक ले जाएं, लेकिन इसके लिए एकजुट होना है। भाजपा के खिलाफ जितनी भी विचारधाराएं हैं वे सभी एकजुट हों। उन्होंने कहा कि आज देश का सबसे ज्यादा उम्मीदें कांग्रेस से हैं।
इसके साथ ही कृषि, सामाजिक न्याय और युवा मामले संबंधी प्रस्ताव रखा गया। पार्टी के इस महाधिवेशन का समापन रविवार को रायपुर में एक जनसभा के साथ होगा जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शामिल होंगे। इस जनसभा को हाथ से हाथ जोड़ो जनसभा नाम दिया गया है। महाधिवेशन के अखिरी दिन सुबह के सत्र में राहुल गांधी का संबोधन हुआ और फिर कृषि, सामाजिक न्याय और युवा मामले संबंधी तीन प्रस्तावों को चर्चा के बाद पारित किया जाएगा। इसके बाद खड़गे का धन्यवाद भाषण होगा।

Related Articles

Back to top button