ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
धार्मिक

नए साल पर इन जानवरों की न लगाएं तस्वीर, घर में हो सकती है क्लेश

इंदौर। नए साल की सजावट का दौर घरों में शुरू हो चुका है। कुछ लोगों को जानवरों की तस्वीरों से घर को सजाने का शौक होता है। ऐसे में यह पता होना बहुत जरूरी है कि किस जानवर की तस्वीर को घर में नहीं लगा सकते हैं। आज इस खबर में हम आपको बताएंगे कि वास्तु के हिसाब से कौन से जानवर की तस्वीर घर पर नहीं लगा सकते हैं।

घर में न लगाएं इन जानवरों की तस्वीर

वास्तु के हिसाब से घर में हिंसक जंगली जानवरों की तस्वीर लगाना अशुभ होता है। घर में कभी भी भूलकर शेर, चीता, भालू आदि की तस्वीर नहीं लगानी चाहिए। लोग कार के पीछे भी सजावट के तौर पर भालू आदि की तस्वीर लगा लेते हैं। यह नहीं करना चाहिए। इन तस्वीरों की वजह से आपके घर का माहौल नकारात्मक हो सकता है। यह घर में परिवार के सदस्यों के बीच लड़ाई-झगड़े का कारण बन सकता है।

घर में हिंसक जानवरों की तस्वीर लगाने से परिवार के सदस्यों के बीच में रिश्ते खराब हो सकते हैं। यह घर पर पड़ने वाली नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव होता है। ऐसे में परिवार के सदस्यों के बीच में ईर्ष्या का भाव पैदा हो जाता है। लोगों का आत्मविश्वास खत्म हो जाता है, जिससे तरक्की के रास्ते भी बंद हो जाते हैं। घर की सुख शांति खत्म हो जाती है।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Related Articles

Back to top button