ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

अप्रैल में जबलपुर से इंदौर के बीच चलेगी वंदे भारत ट्रेन

जबलपुर ।  जबलपुर से इंदौर तक वंदे भारत ट्रेन चलाने की तैयारी ने अब रफ्तार पकड़ ली है। जबलपुर रेल मंडल ने ट्रेन को चलाने के लिए सभी तैयारियों को पूरा कर संचालन पर ध्यान देना शुरू कर दिया है। उम्मीद जताई गई है कि अप्रैल में इंदौर से जबलपुर के बीच वंदे भारत ट्रेन को शुरू की जा सकती है। इधर जल्द ही चेन्नई कोच फैक्ट्री से वंदे भारत ट्रेन के रैक जबलपुर आ सकते हैं। जबलपुर रेल मंडल ने इसके लिए वंदे भारत ट्रेन के कोच की सफाई और मेंटेनेंस के लिए जबलपुर स्टेशन से लगे कोचिंग यार्ड में जगह तय कर काम शुरू कर दिया है। यहां पर कोचों को खड़े रखने और उनका मेंटेनेंस रखने के लिए प्लेटफार्म बनाया जा रहा है। इनका मेंटेनेंस करने के लिए जबलपुर रेल मंडल ने विभागीय भर्ती भी निकाली, जिसमें विद्युत अनुभवियों के साथ कोच और ट्रैक के अनुभवियों को रखा जा रहा है। इसके साथ ही रेलवे, रिटायर हो चुके कर्मचारियों को भी रखेगा, ताकि इसके अनुभव से कोच मेंटेनेंस का काम समय और गुणवत्ता से हो सके। इधर वंदे भारत ट्रेन को लेकर मंडल में चल रही तैयारियों पर पश्चिम मध्य रेलवे से लेकर रेलवे बोर्ड और प्रधानमंत्री कार्यालय सीधे नजर रखे हुए है

 

Related Articles

Back to top button