ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
व्यापार

गिरावट के साथ बंद हुए शेयर बाजार, सेंसेक्स 175.58 अंक लुढ़का, निफ्टी 17,392 के नीचे पहुंचा

लगातार सातवें दिन घरेलू शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुए। सोमवार को सेंसेक्स 175.58 अंकों की गिरावट के साथ 59,288.35 रुपये के लेवल पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 73.10 अंकों की गिरावट के साथ 17,392.70 के लेवल पर बंद हुआ। सेंसेक्स में 0.30% जबकि निफ्टी में 0.42% की गिरावट दर्ज की गई। सोमवार के कारोबारी सेशन में अदाणी एंटरप्राइजेज के शेयर 10 प्रतिशत तक लुढ़क गए जबकि मैक्रोटेक के शेयरों में 12 प्रतिशत का उछाल दर्ज किया गया। बाजार के आंकड़ों के अनुसार बीते सात दिनों के कारोबारी सेशन में निवेशकों के 9.25 लाख करोड़ रुपये स्वाहा हो गए हैं। इस दौरान सेंसेक्स 2031 अंकों तक नीचे फिसल गया है।

बीएसई पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक 3735 शेयरों में कारोबार हुआ। इनमें 2581 शेयर गिरावट के के साथ बंद हुए। बाजार में बिकवाली हावी रहने के कारण लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप घटकर 258.08 लाख करोड़ रुपये रह गया है। रुपया डॉलर के मुकाबले 10 पैसे टूटकर 82.85 रुपये (अस्थायी) के भाव पर बंद हुआ।

सोमवार के कारोबारी सेशन में बाजार में निचले स्तरों से रिकवरी आई। बैकिंग स्टॉक्स में बिकवाली के बाद खरीदारी की गई। बैकिंग सेक्टर में आईसीआईसीआई बैँक और एसबीआई के शेयर मजबूती के साथ कारोबार करते दिखे। निफ्टी के टॉप गेनर्स शेयरों में आईसीआईसीआई बैंक, पावर ग्रिड, कोटक बैंक, एचडीएफसी लाइफ और भारतीय स्टेट बैंक के शेयर रहे। वहीं दूसरी ओर, निफ्टी के टॉप लूजर्स शेयरों की लिस्ट में अदाणी एंटरप्राइजेज, बजाज ऑटो, यूपीएल, टाटा स्टील और इन्फोसिस जैसी कंपनियों के शेयर शामिल रहे।

 

Related Articles

Back to top button