ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मनोरंजन

सुंबुल तौकीर ने सपनों के शहर मुंबई में खरीदा नया घर

छोटे पर्दे की मशहूर अभिनेत्री और बिग बॉस 16 में नजर आई सुंबुल तौकीर खान को दर्शकों ने काफी प्यार दिया है। पहले सुंबुल इमली बन घर-घर में मशहूर हुई, तो बिग बॉस में उनकी रियल पर्सनैलिटी देखने को मिली। फिनाले से पहले एक्ट्रेस को 18 हफ्ते के सफर के बाद शो को अलविदा कहना पड़ा था और अब वह अपने काम पर लौट आई हैं। अब एक्ट्रेस ने एक गुड न्यूज साझा की है, जिसके बाद से ही फैंस उन्हें बधाई दे रहे हैं।

दरअसल, सुंबुल ने मुंबई में अपना एक नया घर खरीदा है और इसकी जानकारी उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर दी है। वीडियो में सुंबुल बताती हैं कि वह फिलहाल अपने घर को सजा रही हैं। इस दौरान उन्होंने अपने घर को डिजाइन करने वाली इंटीरियर डिजाइनर से भी मिलवाया। इसके साथ ही उन्होंने अपने फैंस से भी घर के इंटीरियर के लिए सुझाव मांगे। एक्ट्रेस ने वीडियो के साथ कैप्शन लिखा, ‘नया घर। फिलहाल काम जारी है, अपने आइडिया जरूर दें।’

सुंबुल के इस वीडियो को शेयर करने के बाद से ही फैंस और सितारे उन्हें नए घर के लिए बधाई दे रहे हैं। साथ ही फैंस उन्हें घर के लिए कुछ आइडिया भी दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘आपको अपने घर में मंडली के सदस्यों की फोटो भी लगानी चाहिए।’ वहीं, एक अन्य ने लिखा, ‘एक ऐसा एरिया रखना जहां शीशे लगे और उसके सामने डांस की प्रैक्टिस की जा सके।’ इसके अलावा भी कई लोग उन्हें सुझाव दे रहे हैं।

बता दें कि सुंबुल तौकीर खान ‘बिग बॉस 16’ में भाग लेने वाली सबसे छोटी कंटेस्टेंट थीं। शो में उन्हें जनता का बेशुमार प्यार मिला, जिसकी वजह से वह कई हफ्ते नॉमिनेट होने के बाद भी 18 हफ्तों तक बीबी हाउस में रहीं। वहीं, अब खबरें आ रही हैं कि सुंबुल ‘कुंडली भाग्य’ शो में लीप के बाद नजर आने वाली हैं। इसके अलावा वह ओटीटी डेब्यू के लिए तैयार हैं और वेब सीरीज ‘डियर इश्क’ में नजर आने वाली हैं। बात दें कि ‘डियर इश्क’ रवींद्र सिंह की किताब ‘राइट मी ए लव स्टोरी’ पर बेस्ड है।

 

Related Articles

Back to top button