ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
राज्य

पटना सिटी में दो जमीन कारोबारियों की हत्या, गोली मारकर झाड़ी में फेंका शव

बाइपास थाना क्षेत्र में जोर विगहा गांव के पास शुक्रवार की देर रात दो जमीन कारोबारियों की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस दोनों हत्या के पीछे कारोबारी रंजिश होने की संभावना जता रही है।

दोनों मृतकों की पहचान मेंहदीगंज निवासी 36 वर्षीय राजेश व 35 वर्षीय संजीव कुमार के रूप में की गई है। घटना रात एक बजे की बताई जा रही है।

पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कालेज अस्पताल (एनएमसीएच) भेज दिए। जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली कि जोर विगहा गांव के समीप सुनसान इलाके की झाड़ी में खून से लथपथ दो युवकों के शव पड़े हैं। दोनों को सिर और छाती में गोली मारी गई है। जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची और घटनास्थल का मौका मुआयना किया।

इस मामले में एएसपी अमित रंजन ने बताया कि अपराधियों के निशाने पर जमीन कारोबारी संजीव कुमार थे, लेकिन उनके साथ रहे राजेश कुमार की भी गोली मारकर हत्या कर दी गई। एएसपी ने बताया कि दोनों प्रॉपर्टी की खरीद-बिक्री का काम करते थे। घटनास्थल पर एएसपी, बाइपास और गोपालपुर थाने की पुलिस पहुंची है।

एएसपी ने बताया दोहरे हत्याकांड में हर बिंदु पर जांच पड़ताल की जा रही है। पुलिस कारोबारी रंजिश में वारदात को अंजाम देने की आशंका की भी जांच कर रही है। एएसपी ने कहा कि दोनों की हत्या कर शव सुनसान इलाके में झाड़ी में फेंका गया था, इस कारण पुलिस को भी काफी देर से सूचना मिली। दोनों जमीन कारोबारियों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। घटना के बाद से इलाके में हड़कंप है।

पुलिस आसपास के इलाकों के लोगों से भी पूछताछ कर रही है। इस बिंदु पर भी जांच कर रही है कि दोनों की अन्यत्र हत्या कर शव यहां लाकर फेंक दिया गया है। वारदात की सूचना के बाद मृतकों के घर में मातम पसर गया।

Related Articles

Back to top button