ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
देश

मुजाहिद्दीन, सिमी व नक्सलियों से अमित शाह को खतरा, बिहार यात्रा से पूर्व हाई अलर्ट जारी

मुजफ्फरपुर । केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह 25 फरवरी को राज्य के दौरे पर रहेंगे। अमित शाह की यात्रा को लेकर पटना और पश्चिम चंपारण में कड़ी सुरक्षा रहेगी। उनकी सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने हाई अलर्ट जारी कर दिया है। सुरक्षा के इंतजाम को ध्यान में रखकर अमित शाह की यात्रा में बदलाव होने की संभावना है। पुलिस मुख्यालय ने अलर्ट जारी किया है। इसमें कहा गया है कि इंडियन मुजाहिद्दीन, सिमी, नक्सलियों, मुस्लिम कट्टरपंथियों से खतरा है। इसे देखते हुए उनके हेलीपैड से लेकर कार्यक्रम स्थल तक सुदृढ़ एवं त्रुटिहीन सुरक्षा व्यवस्था करने को कहा गया है। अपर पुलिस महानिदेशक (सुरक्षा) ने उक्त दोनों जिले के डीएम, एसएसपी और एसपी को पत्र भी भेजा है।
बोधगया के महाबोधि मंदिर में विस्फोटक बरामदगी मामले में फरार आतंकवादियों की गतिविधियों को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कार्रवाई करने को कहा गया है। सारण के मढ़ौरा में लश्कर-ए-मस्तफा के कमांडर को हथियार सप्लाई करने के आरोपी जावेद आलम के अलावा कई घटनाओं का जिक्र अलर्ट में किया गया है। आतंकियों को रॉकेट स्टिंगर मिसाइल उपलब्ध होने से खतरा बढ़ा है। अलर्ट में कहा गया है कि हेलीपैड का निर्माण मानक के अनुरूप होना चाहिए।
पुलिस द्वारा जारी अलर्ट में कहा गया है कि अमित शाह की सुरक्षा में पर्याप्त संख्या में बलों की तैनाती रहनी चाहिए। महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है कि आतंकियों के पास रॉकेट स्टिंगर मिसाइल है। इससे अति विशिष्ट व्यक्तियों की सुरक्षा पर खतरा बढ़ गया है। इसे देखते हुए हेलीपैड एरिया में पुलिस की गश्त लगातार रहेगी।

Related Articles

Back to top button