ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
लाइफ स्टाइल

इंडियन बैंक में 200 से अधिक पदों पर निकली भर्ती जल्द करे आवेदन

Recruitment 2023: इंडियन बैंक ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर स्केल 1, 2, 3 और 4 के अंतर्गत 200 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। बैंक द्वारा फाइनेंशियल एनालिस्ट (क्रेडिट ऑफिसर), रिस्क ऑफिसर, आइटी/कंप्यूटर ऑफिसर, इंफॉर्मेशन सिक्यूरिटी, मार्केटिंग ऑफिसर, ट्रेजरी ऑफिसर, इंडस्ट्रियल डेवेलपमेंट ऑफिसर, फॉरेक्स ऑफिसर और एचआर ऑफिसर के कुल 203 पदों के लिए अप्लीकेशन विंडो आज यानि वीरवार, 16 फरवरी 2023 से ओपेन की गई है। उम्मीदवार निर्धारित आखिरी तारीख 28 फरवरी 2023 तक अपना अप्लीकेशन सबमिट कर सकते हैं।

ऐसे में आवेदन के इच्छुक व योग्य बैंक की आधिकारिक वेबसाइट, indianbank.in पर भर्ती सेक्शन में एक्टिव लिंक या नीचे दिए डायरेक्ट लिंक से सीधे अप्लीकेशन पोर्टल पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन के अंतर्गत उम्मीदवारों को पहले पंजीकरण करना होगा और फिर पंजीकृत विवरणों से लॉग-इन करके उम्मीदवार अपना अप्लीकेशन सबमिट कर सकेंगे। आवेदन के दौरान उम्मीदवारों को 850 रुपये के शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यमों से करना होगा। हालांकि, एससी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए शुल्क 175 रुपये ही है।

पदों के अनुसार रिक्तियों की संख्या

फाइनेंशियल एनालिस्ट (क्रेडिट ऑफिसर) – 60 पद
रिस्क ऑफिसर – 15 पद
आइटी/कंप्यूटर ऑफिसर – 23 पद
इंफॉर्मेशन सिक्यूरिटी – 7 पद
मार्केटिंग ऑफिसर – 13 पद
ट्रेजरी ऑफिसर – 20 पद
इंडस्ट्रियल डेवेलपमेंट ऑफिसर – 50 पद
फॉरेक्स ऑफिसर – 10 पद
एचआर ऑफिसर – 5 पद

 

Related Articles

Back to top button