ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
छत्तीसगढ़

कांकेर में नक्सलियों ने सड़क निर्माण में लगे वाहनों में लगाई आग

छत्तीसगढ़ के कांकेर में नक्सलियों ने शनिवार शाम सड़क निर्माण कार्य में लगे तीन वाहनों में आग लगा दी। इसके चलते दो जेसीबी सहित एक एजॉक्स मशीन खाक हो गई। मशीन की कीमत करीब 1.8 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

 जानकारी के मुताबिक, परतापुर थाना क्षेत्र के मिंडी में सड़क निर्माण कार्य चल रहा था। यह सड़क कामतेड़ा से गट्टा काल तक पिछले साल से बन रही है। जिसका नक्सली लगातार विरोध कर रहे हैं। इसे लेकर पहले उन्होंने बैनर भी लगाया था। बताया जा रहा है कि शनिवार को 150 नक्सली वहां पहुंच गए। वहां नक्सलियों ने तीनों वाहन में आग लगा दी और करीब डेढ़ घंटे बैठक भी की। मौके पर मौजूद चालक और मजदूरों को काम नहीं करने की धमकी भी नक्सलियों ने दी है। इसके बाद वहां से चले गए।

दूसरी ओर नक्सलियों की उत्तर बस्तर डिवीजन कमेटी ने पर्चा जारी किया है। सुखदेव कौडो सचिव की ओर से 15 फरवरी को जारी इस पर्चे में दो फरवरी को हुई मुठभेड़ को लेकर बात लिखी गई है। नक्सलियों ने दावा किया है कि अलदंड के जंगलों में हुई मुठभेड़ में दो जवान घायल हुए हैं। उन्हें पुलिसकर्मी उठाकर ले गए। वहीं पुलिस के चार नक्सलियों के घायल होने के दावे को उन्होंने झूठा बताया है। साथ ही यह भी कहा है कि किसान जगन के घर आए तीन नाबालिगों को पुलिस ने पकड़ा और उनकी पिटाई कर बंधक बना रखा है।

 

Related Articles

Back to top button