ब्रेकिंग
मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख
मुख्य समाचार

उपेंद्र कुशवाहा के बदले सुर, 2024 में पीएम मोदी के मुकाबले कोई नहीं 

पटना । जनता दल (यूनाइटेड) को छोड़कर अलग पार्टी राष्ट्रीय लोक जनता दल बना चुके उपेंद्र कुशवाहा के सुर बदल चुके हैं। उन्होंने कहा कि अभी तक 2024 के लिए नरेंद्र मोदी के सामने मुझे कोई चुनौती नजर नहीं आ रही है। उन्होंने जदयू को अब शून्य बताकर कहा कि पहले लोग नीतीश को सर्वमान्य नेता बताते थे, लेकिन अब ऐसा नहीं है। इसके पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री कुशवाहा ने कहा कि विपक्ष में प्रधानमंत्री के दर्जन भर से ज्यादा उम्मीदवार हैं। विपक्ष में अभी कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी है। उन्होंने कहा कि विपक्ष को एकजुट करने का जो प्रयास हो रहा है, उसमें तारतम्यता नहीं है, इसके बाद नरेंद्र मोदी के सामने अभी कोई चुनौती नहीं दिख रही। उन्होंने हालांकि कहा कि यह मेरी निजी राय है।
कुशवाहा ने फिर जदयू पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी में कुछ भी संगठनात्मक रूप से ठीक नहीं चल रहा है। उन्होंने कहा कि अब जदयू में कुछ भी नहीं है। वह शून्य हो चुकी है। अब टूट फूट का कोई मामला नहीं है, खाली घर है अब। उन्होंने ललन सिंह के बयान पर निशाना साधते हुए बिना किसी का नाम लिए कहा कि नीतीश कुमार के बोलने के बाद भी अब कोई व्यक्ति कह रहा, जो वे बोल रहे वहीं सही है। कल तक जो सर्वमान्य नेता थे उसी पर प्रश्नचिन्ह लगा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button