ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
विदेश

अमेरिका, यूएई के कृषि नवोन्मेष अभियान से जुड़ा भारत: विदेश मंत्रालय

वाशिंगटन । जलवायु अनुरूप कृषि और खाद्य प्रणाली नवोन्मेष के लिए निवेश आकर्षित करने और समर्थन जुटाने के लिए काम करने वाले एक वैश्विक मंच से भारत भी जुड़ गया है। विदेश मंत्रालय ने यहां यह जानकारी दी। ‘द एग्रीकल्चर इनोवेशन मिशन फॉर क्लाइमेट (एआईएमसी) की शुरुआत अमेरिका और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने नवंबर 2021 में की थी। विदेश मंत्रालय में संयुक्त सचिव दम्मू रवि ने अबुधाबी में आयोजित आई2यू2 के बिजनेस फोरम से इतर एक पत्र पर हस्ताक्षर किए, जिसमें भारत की ओर से एआईएमसी में शामिल होने की इच्छा जताई गई है। बयान में कहा गया कि आज की घोषणा के साथ ही भारत 42 सरकारों समेत 275 से अधिक साझेदारों से जुड़ गया, जो निवेश को समर्थन देकर एआईएमसी के अभियान को बढ़ावा देने के लिए मिलकर काम कर रहे हैं।

 

Related Articles

Back to top button