ब्रेकिंग
भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय
देश

 हैदराबाद में चार साल के मासूम को आवारा कुत्तों ने नोच- नोचकर मार डाला 

हैदराबाद । हैदराबाद में एक भयानक घटना सामने आई है। यहां एक चार साल के बच्चे को आवारा कुत्तों ने नोच-नोच कर मार डाला। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। वीडियो में बच्चे को सड़क पर चलते हुए देखा जा सकता है। तभी अचानक तीन कुत्ते दौड़कर उस पर हमला करके उसे पकड़ लेते हैं। छोटे बच्चे के पेट में चोटें आई थीं और अस्पताल ले जाने से पहले ही उसकी मौत हो गई।
बच्चे की पहचान बाग अंबरपेट में एरुकुला बस्ती निवासी गंगाधर पुत्र प्रदीप के रूप में हुई। अधिकारियों के मुताबिक, हमला एक ऑटोमोबाइल वर्कशॉप के बाहर हुआ, जहां बच्चे के पिता चौकीदार के रूप में काम कर रहे थे। हादसे के दिन पिता अपने दोनों बच्चों को काम पर ले आया था।
वीडियो में बच्चा अकेला चलता नजर आ रहा है। तभी तीन कुत्ते बच्चे की ओर बढ़ते दिखाई देते हैं और उसे घेर लेते हैं। घबराया लड़का भागने की कोशिश करता है, लेकिन कुत्ते उसके पास आ जाते हैं और उसे जमीन पर गिरा देते हैं। फिर वे उसके कपड़े खींचने लगते हैं, बच्चा उनसे बचने की कोशिश करता है। जब भी वह उठने की कोशिश करता, कुत्ते उस पर हमला कर उसे नीचे गिरा देते। जल्द ही वे पूरी तरह से उस पर हावी हो गए और उसे कई जगह काट लिया। वीडियो में बच्चे पर हमला करते तीन छोटे कुत्ते दिखाई देते हैं जबकि बड़े कुत्ते बच्चे को काटते रहते हैं और उसे एक कोने में खींच कर ले जाते हैं। तस्वीर से लग रहा है कि बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई थी। पुलिस ने बताया कि परिवार की ओर से अब तक कोई शिकायत नहीं की गई है।
इस दिल दहला देने वाली घटना ने फिर से आवारा कुत्तों के खतरे को सामने ला दिया है। कई लोग सोशल मीडिया पर बच्चे पर हमले का वीडियो शेयर कर रहे हैं और अधिकारियों से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। हैदराबाद में हुई यह घटना पहली नहीं है। गुजरात के सूरत में भी आवारा कुत्तों के हमले के बाद एक चार साल के बच्चे की मौत हो गई थी। हैदराबाद की घटना इसके करीब दो हफ्ते बाद हुई है। इससे पहले जनवरी में, बिहार के आरा में एक आवारा कुत्ते के काटने के बाद 80 से अधिक लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Related Articles

Back to top button