ब्रेकिंग
खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां
मनोरंजन

रेखा का हाथ थामे अवॉर्ड फंक्शन में पहुंचीं आलिया भट्ट, ट्रेडिशनल लुक देख फैंस हुए खुश….

मुंबई में हाल ही में इंडियन सिनेमा के सबसे प्रतिष्ठित अवॉर्ड ‘दादा साहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल’ का आयोजन किया गया। इस इवेंट में बॉलीवुड के दिग्गज सितारे पहुंचे। अनुपम खेर से लेकर ‘कांतारा’ के एक्टर-डायरेक्टर ऋषभ शेट्टी, टीवी क्वीन रश्मि देसाई, वरुण धवन सहित कई सेलिब्रिटीज ने इस इवेंट पर अपनी मौजूदगी दर्ज करवाई।

हालांकि, इस शाम को बॉलीवुड की न्यू मम्मी आलिया भट्ट और हिंदी सिनेमा की एवरग्रीन एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने और भी शानदार बना दिया। इस इवेंट पर दोनों स्टार्स की बॉन्डिंग ने सोशल मीडिया पर लोगों का खूब ध्यान खींचा।

साड़ी में आलिया-रेखा का दिखा खूबसूरत अंदाज

आलिया भट्ट और रेखा का ‘दादा साहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल’ अवॉर्ड से दोनों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दोनों डीवा का साड़ी लुक सोशल मीडिया पर फैंस को दीवाना बना रहा है। इस वीडियो को सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।

इस अवॉर्ड फंक्शन में आलिया भट्ट व्हाइट साड़ी में बिल्कुल ही सिंपल लुक में नजर आ रही हैं। उनके सिल्वर ईयररिंग और छोटी सी बिंदी एक्ट्रेस के लुक में चार चांद लगा रहे हैं। इसके अलावा रेखा इस अवॉर्ड फंक्शन में बालों में गजरा लगाए, बड़े झुमके और कांजीवरम साड़ी पहने हमेशा की तरह बला की खूबसूरत लग रही हैं।

एक-दूजे का हाथ थामे इवेंट पर पहुंचे आलिया-रेखा

इवेंट अटेंड करने पहुंचीं आलिया भट्ट ने जैसे ही रेखा को देखा, वह तुरंत उनके पास गईं और उन्हें गले से लगा लिया। रेखा ने भी बड़े ही प्यार से आलिया भट्ट को ग्रीट किया और उनके कानों में कुछ कहा। इसके बाद दोनों डीवा ने मीडिया कैमरा को देखकर बहुत सारे पोज दिए और उसके बाद हाथ थामें उन्होंने इवेंट में एंट्री ली।

दोनों ने रेड कार्पेट पर अवॉर्ड्स के साथ ढेर सारे पोज भी दिए। आपको बता दें कि आलिया भट्ट यहां पर आलिया अपने साथ-साथ रणबीर कपूर का अवॉर्ड लेने भी पहुंची थीं। रणबीर कपूर को ये प्रतिष्ठित अवॉर्ड फिल्म ब्रह्मास्त्र के लिए मिला।

इन सितारों ने रेड कार्पेट पर की शिकरत

बॉलीवुड के अलावा टेलीविजन सितारों ने भी इस अवॉर्ड फंक्शन में अपनी मौजूदगी से चार चांद लगाए। अनुपम खेर, ऋषभ शेट्टी, आलिया भट्ट के अलावा श्रिया सरन, बिग बॉस के शिव ठाकरे, नागिन तेजस्वी प्रकाश और अब्दु रोजिक सहित कई स्टार्स रेड कार्पेट पर पोज करते हुए नजर आए।

 

Related Articles

Back to top button