ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
देश

नाबालिग पत्नी ने दिया बच्चे को जन्म, 26 साल का पति गिरफ्तार

हसन । कर्नाटक पुलिस ने हासन जिले के बेगुर गांव में नाबालिग से शादी करने और नाबालिग को गर्भवती करने के आरोप में 26 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान चामराजनगर जिले के गुंडलुपेट तालुक के महादेव स्वामी के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, महादेव स्वामी को नाबालिग से प्यार हुआ और स्वामी ने उससे शादी कर ली। मैसूर के निजी अस्पताल में लड़की ने एक लड़के को जन्म दिया। वह 17 साल की है। इस बीच इस संबंध में सूचना मिलने पर गुंडलूपेट के बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) ने बेगुर थाने में शिकायत दर्ज कर दी। शिकायत पर कार्रवाई कर पुलिस ने स्वामी के खिलाफ यौन अपराधों से जुड़े पॉक्सो के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज कर उस गिरफ्तार कर लिया। बच्चे के पिता स्वामी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। अस्पताल प्रशासन ने मां और बच्चे के स्वस्थ होने की बात कही है।

Related Articles

Back to top button