ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मुख्य समाचार

कांग्रेस ने जयशंकर को अब तक का सबसे असफल विदेश मंत्री बताया 

नई दिल्ली । भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर के चीन, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और भारतीय सीमा की सुरक्षा को लेकर दिए बयान के बाद अब कांग्रेस की ओर से पलटवार किया गया है। कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने जयशंकर को अब तक का सबसे असफल विदेश मंत्री करार दिया है। उन्होंने कहा कि कल भारत के विदेश मंत्री जयशंकर ने कुछ ऐसी बातें कहीं, आप अपने राजनीतिक प्रतिद्वंवदियों के खिलाफ बयानबाजी करें। आप लगातार करते भी रहते हैं, वहां कई बार फुहर होती है, कई बार इम्चैयोर होती है। लेकिन आपने चीन को लेकर जो बोला वहां वाकई में चिंताजनक है। आपने भले ही राहुल गांधी का अपमान करने की कोशिश की हो। लेकिन आपने भारतीय सेना और उनके शौर्य का अपमान किया है। इसके साथ ही इस देश के भू-भागीय अखंडता पर एक बहुत बड़ा सवाल भी उठा दिया।
श्रीनेत ने कहा कि विदेश मंत्री कह रहे हैं, क्योंकि हम छोटी अर्थव्यवस्था हैं, इसकारण चीन जैसी बड़ी अर्थव्यवस्था को अटैक नहीं कर सकते। विदेश मंत्री ने देश के हर सैनिक का हौसला तोड़ने का काम किया है। 20 जवानों की शहादत हुई है गलवान वैली में और हमारे देश के विदेश मंत्री कह रहे हैं कि हम छोटी अर्थव्यवस्था हैं, तब हम बड़ी अर्थव्यवस्था को अटैक नहीं कर सकते। चीन आपके घर में घुसकर बैठा है।
बता दें कि चीन से संबंधित आरोपों पर कांग्रेस को कड़ा खंडन देकर जयशंकर ने कहा कि इसके नेताओं को सी से शुरू होने वाले शब्दों को समझने में कुछ समस्या होनी चाहिए।

 

Related Articles

Back to top button