ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मुख्य समाचार

छतरपुर। बागेश्वर धाम में बच्ची की मौत पर मानव अधिकार आयोग ने डीएम-एसपी से तलब की रिपोर्ट ।

छतरपुर। बागेश्वर धाम में एक 10 साल की बच्ची की मौत पर मध्य प्रदेश मानव अधिकार आयोग ने सख्त रूख अख्तियार करते हुए जिले के डीएम एसपी से रिपोर्ट मांगी है. बच्ची की मौत मामले में आयोग ने कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक छतरपुर से रिपोर्ट तलब की है. बता दें कि,राजस्थान के बाड़मेर से एक मां अपनी बच्ची को लेकर बागेश्वर धाम पहुंची थी. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार,बागेश्वर महाराज पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने बच्ची को भभूति भी दी और परिजनों से कहा कि यह शांत हो चुकी है, इसे ले जाओ. बताया गया कि बच्ची कीमौत के बाद बच्ची को सरकारी एंबुलेंस भी नहीं मिली. इसके बाद परिजन बच्ची को 11,500 रूपये में प्राइवेट एंबुलेंस से राजस्थान ले गये.मृतक बच्ची का नाम विष्णु कुमारी है. वह 17 फरवरी को बागेश्वर धाम आई थी. परिजनों के अनुसार उसे मिर्गी के दौरे आते थे. चमत्कार की बात सुनकर वह बागेश्वर धाम आई थी, जहां उसकी मौत हो गई है. अब इस पूरे मामले में मध्य प्रदेश मानवाधिकार आयोग ने छत्ररपुर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से रिपोर्ट तलब की है. परिजनों का कहना है कि शनिवार रात भर बच्ची जागती रही। उसे मिर्गी के दौरे भी आए। रविवार दोपहर में उसने आंखें बंद की तो हमें लगा कि उसे नींद आ गई, लेकिन शरीर में कोई हलचल नहीं हुई। हमें शक हुआ तो जिला अस्पताल लेकर आए, यहां आने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button