ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
महाराष्ट्र

सड़क पार कर रही महिलाओं को एसयूवी ने मारी टक्कर,5 की मौत,3 घायल

महाराष्ट्र के पुणे में मंगलवार को दर्दनाक हादसा हुआ। यहां नासिक-पुणे हाईवे पर एक तेज रफ्तार एसयूवी ने सड़क पार कर रहे महिलाओं के समूह को कुचल दिया। इस घटना में पांच महिलाओं की मौत हुई है, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से जख्मी हुई हैं।पुलिस के मुताबिक, यह घटना सोमवार रात 10.45 बजे शिरोली गांव के करीब हुई। यहां 17 महिलाएं हाईवे पार करने की कोशिश कर रही थीं। ये सभी 50 किमी दूर पुणे शहर से आई थीं और हाईवे के दूसरी तरफ स्थित मैरिज हॉल में कैटरिंग के काम के लिए जा रही थीं।

जब ये महिलाएं सड़क पार कर रही थीं, ठीक उसी वक्त पुणे की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार एसयूवी उनसे टकरा गई। इस घटना के बाद एसयूवी ड्राइवर ने स्पीड बढ़ा ली और यू-टर्न लेकर वापस पुणे की ओर लौट गया।इस घटना में जहां दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं तीन ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। इसके अलावा तीन अन्य महिलाएं गंभीर रूप से घायल हैं। इस मामले में एसयूवी ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।

 

Related Articles

Back to top button