ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मनोरंजन

मास्टरशेफ के जजेस पर फूटा दर्शकों का गुस्सा, जजेस और शो को जमकर किया ट्रोल

मास्टर शेफ इंडिया 7 को दर्शक काफी पसंद करते हैं। यहां देश के कोने-कोने से आए होम कुक को अपने हाथों का कमाल दिखाकर शेफ बनने का मौका मिलता है। शो के इस सीजन में रणवीर बराड़, विकास खन्ना और गरिमा अरोड़ा जैसे बेहतरीन शेफ कंटेस्टेंट को जज करते नजर आ रहे हैं। तीनों को ही बतौर जजेस पसंद किया जाता है, लेकिन इन दिनों वे सोशल मीडिया पर बुरी तरह ट्रोल हो रहे हैं। लोग जजेस को ही नहीं शो के मेकर्स को भी खूब खरी-खोटी सुना रहे हैं।

दरअसल, शो के लेटेस्ट एपिसोड में कंटेस्टेंट अरुणा को तीनों जजेस ने मछली की बजाय प्रोटीन के लिए पनीर से डिश बनाने की इजाजत दी। लेकिन बाकी सभी कंटेस्टेंट को उसी प्रोटीन से ही डिश बनानी थी, जो उन्हें दिया गया था। ऐसे में शो के दर्शकों ने विकास, गरिमा और रणवीर को ही नहीं, शो के मेकर्स को भी आड़े हाथ ले लिया है। सोशल मीडिया पर सभी की जमकर क्लास लगाई जा रही है और इससे पहले एक कंटेस्टेंट के साथ हुए वाक्य पर भी आपत्ति जताई जा रही है।

सोशल मीडिया यूजर्स शो और जजेस के इस फैसले से नाखुश नजर आए। ऐसे में किसी ने पक्षपात का आरोप लगाया, तो किसी ने कहा कि शो पहले से ही फिक्स्ड है। एक यूजर ने लिखा, ‘सोनी टीवी के द्वारा किए जा रहे फेवरेटिज्म की हाइट है। अरुणा ने अपनी पसंद का प्रोटीन इसलिए चुना क्योंकि वह वेजिटेरियन है। मास्टरशेफ के पहले आए सीजन में ऐसे पक्षपात कभी नहीं हुआ। अगर वह नॉन वेज खाना नहीं बना सकती या अपने कंफर्ट जोन से बाहर नहीं आ सकती तो उन्हें शो को छोड़ देना चाहिए।’

वहीं, एक अन्य ने बताया कि कैसे ऑस्ट्रेलिया के मास्टरशेफ में भारतीय मूल के कंटेस्टेंट को बीफ बनाना पड़ा था, जबकि वह वेजिटेरियन था। लोगों का कहना है कि एक शेफ को सब कुछ बनाना आना चाहिए ये सब उनके फूड रूटीन पर डिपेंड नहीं होना चाहिए। एक यूजर ने लिखा, ‘क्या किसी को लगता है कि मास्टर शेफ का ये सीजन फिक्स है? ऐसा लगता है कि अरुणा और गुरकीरत को बहुत ज्यादा फेवर किया जा रहा है।’ वहीं, एक अन्य ने कहा, ‘अरुण को वेजिटेरियन होते हुए पनीर बनाने की इजाजत दी जा सकती है, लेकिन वीगन कंटेस्टेंट प्रिया को लिबर्टी नहीं दी गई थी।’ इसी तरह के कई कमेंट्स कर लोग शो को लेकर अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button