ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मनोरंजन

शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ की रिलीज डेट में हुआ बदलाव

शाहरुख खान के फैंस फिल्म ‘पठान’ के बाद अब उनकी अगली फिल्म ‘जवान’ का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मगर, ‘जवान’ को लेकर जो नई अपडेट सामने आई है, उससे फैंस निराश हो सकते हैं। इस फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई है। अब यह फिल्म 2 जून को रिलीज नहीं होगी। हालांकि, नई रिलीज डेट का एलान अभी नहीं किया गया है।

एक फिल्म क्रिटिक ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए यह जानकारी साझा की है। उन्होंने ‘जवान’ का पोस्टर साझा कर लिखा है, ‘फिल्म ‘जवान’ 2 जून 2023 को रिलीज नहीं होगी। फिल्म किसी अन्य तारीख को रिलीज होगी।’ इस जानकारी पर शाहरुख खान के फैंस काफी निराशाजनक टिप्पणी कर रहे हैं। साथ ही फिल्म के लिए नई रिलीज डेट के सुझाव भी दे रहे हैं।

पोस्ट पर यूजर्स की अलग-अलग प्रतिक्रिया आ रही है। एक यूजर ने लिखा, ‘शायद दशहरा का मौका इस फिल्म की रिलीज के लिए ज्यादा अच्छा रहेगा।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘अरे यार! ऐसा क्या हुआ कि रिलीज डेट बदल दी।’ एक यूजर ने लिखा, ‘जून में नहीं तो अप्रैल में कर दो रिलीज।’ एक यूजर ने लिखा है, ‘जब भी ये फिल्म रिलीज होगी, कुछ चमत्कार ही करेगी। एटली पर हमें पूरा भरोसा है।’

आपको बता दें कि एटली द्वारा निर्देशित इस फिल्म में शाहरुख खान के अलावा साउथ के भी सितारे नजर आएंगे। फिल्म में नयनतारा और विजय सेतुपति अहम रोल अदा कर रहे हैं। ‘जवान’ के अलावा शाहरुख खान अपनी एक और फिल्म ‘डंकी’ को लेकर भी चर्चा में हैं। इन दिनों किंग खान की फिल्म ‘पठान’ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक आज चौथे शनिवार को ‘पठान’ ने 4.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म का कुल कलेक्शन 512.60 करोड़ रुपये हो गया है।

 

Related Articles

Back to top button