ब्रेकिंग
मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित
व्यापार

ट्रेन में महिलाओं को मिलेगी कंफर्म सीट, रेल मंत्री का बड़ा ऐलान

अगर आप भी अक्‍सर ट्रेन से यात्रा करते हैं तो यह खबर आपको खुश कर देगी. जी हां, अब से आपको ट्रेन के अंदर महिलाओं की सीटों के ल‍िए परेशान नहीं होना पड़ेगा. रेल मंत्री की तरफ से महिलाओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प‍िछले द‍िनों बड़ा ऐलान किया गया है. इस ऐलान के अनुसार जिस तरह बस और मेट्रो में महिलाओं के लिए सीट आरक्षित होती हैं, उसी तरह अब ट्रेनों में भी महिलाओं के लिए सीटें आरक्षित रहेंगी.

महिला यात्रियों के लिए रिजर्व बर्थ

भारतीय रेलवे की तरफ से लंबी दूरी की ट्रेनों में महिला यात्रियों के लिए बर्थ रिजर्व की गई है. इसके अलावा मह‍िलाओं की सुरक्षा के ल‍िए भी व‍िशेष प्‍लान बनाया जा रहा है. केंद्रीय रेल मंत्री अश्‍व‍िनी वैष्णव ने कहा कि लंबी दूरी की ट्रेनों में महिलाओं की आरामदायक यात्रा के लिए भारतीय रेलवे ने रिजर्व बर्थ निर्धारित करने सहित कई सुविधाएं शुरू की हैं.

स्लीपर क्लास में छह बर्थ आरक्षित रहेंगी

रेल मंत्री ने कहा कि लंबी दूरी की मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों में स्लीपर क्लास में छह बर्थ आरक्षित रहेंगी. गरीब रथ, राजधानी, दुरंतो समेत वातानुकूलित ट्रेनों के थर्ड एसी कोच में भी छह बर्थ महिला यात्रियों के लिए आरक्षित रहेंगी. प्रत्‍येक स्लीपर कोच में छह से सात लोअर बर्थ, वातानुकूलित 3 टियर (3 एसी) में चार से पांच लोअर बर्थ रहेंगी.

वातानुकूलित 2 टियर (2 AC) कोच में तीन से चार लोअर बर्थ सीन‍ियर स‍िटीजन , 45 वर्ष और उससे अधिक उम्र की महिला यात्रियों और गर्भवती महिलाओं के लिए आरक्षित की गई हैं.

 

Related Articles

Back to top button