ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
उत्तरप्रदेश

सरकारी आवास में फंदे पर लटका मिला जिला जज के अर्दली का शव

फिरोजाबाद में अपर जिला जज के आवास पर तैनात अर्दली का शव सरकारी आवास में फंदे पर लटका मिला। दोपहर जब पत्नी शादी समारोह से लौटकर आवास पर पहुंची, तब लोगों को जानकारी हो सकी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। निखिल अस्थाना (26) अपर जिला जज के आवास पर अर्दली के पद पर तैनात थे। वह मूलरूप से जौनपुर जिले के रहने वाले थे। वह पत्नी अर्चना के साथ जिला मुख्यालय स्थित सरकारी आवास में निवास करते थे। करीब एक साल पहले निखिल का विवाह अर्चना के साथ हुआ था। उनके अभी कोई संतान नहीं थी। निखिल की बहन के देवर की शादी थी।

अर्चना 14 फरवरी को शादी समारोह में शामिल होने को कानपुर गई थी। शनिवार दोपहर अर्चना कानपुर से जिला मुख्यालय स्थित आवास पर लौटी थी। आवास का दरवाजा खुलवाने के लिए अर्चना ने निखिल को आवाज भी लगाई, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं आया। इस बीच आसपास के आवासों में रहने वाले अन्य कर्मचारी और उनके परिजन भी बाहर निकल आए। लोगों ने किसी तरह से दरवाजा खोला तो दरवाजे के सामने निखिल का शव फंदे पर दुपट्टे पर लटका था।

पति के शव को फंदे पर लटका देख अर्चना दंग रह गई। इस बीच न्यायिक अधिकारियों के साथ पुलिस प्रशासनिक अफसर व मटसेना थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने फंदे पर लटके निखिल के शव को नीचे उतारा। इसके साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष मटसेना शैलेंद्र सिंह चौहान का कहना है कि निखिल का शव फंदे पर लटका मिला था। जिसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जांच की जा रही है।

 

Related Articles

Back to top button