ब्रेकिंग
मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख
उत्तरप्रदेश

साली से शादी करने आरोपी डॉक्टर ने पत्नी की कर दी हत्या, साली से अवैध संबंध थे 

बरेली । यूपी की बरेली पुलिस ने डॉक्टर के घर हुई डकैती का सनसनीखेज खुलासा किया है। कथित डकैती और हत्याकांड के मामले में महिला की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि खुद डॉक्टर पति ने की थी। दरअसल डॉक्टर ने अपनी साली से शादी का विरोध करने पर अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या की थी, बल्कि डकैती की घटना को अंजाम देने के लिए सारे घर से जेवर गायब कर सामान बिखेर दिया था। इतना ही नहीं खुद पर हमला दिखाने के लिए डॉक्टर ने ब्लेड से अपने आपको कई जगह काट भी लिया था। जिसकारण पुलिस ने आरोपी डॉक्टर को अस्पताल में भर्ती कराया था। 14 फरवरी को हुई इस हत्याकांड का खुलासा करते हुए पुलिस ने आरोपी डॉक्टर फारुख आलम को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने डॉक्टर के निशानदेही पर छिपाए गए जेवरात, ब्लेड और इंजेक्शन बरामद किए है।
थाना बिथरी पदारथपुर गांव का है, जहां 13 फरवरी की रात डॉक्टर ने रात में मरीज बनकर आए दो डकैतों के ऊपर न केवल अपनी पत्नी की हत्या करने का आरोप लगाया था, बल्कि अपने ऊपर चाकू से हमले का भी आरोप लगाकर पुलिस को गुमराह किया था। पुलिस ने हत्याकांड की गुत्थी सुलझाते हुए आरोपी डॉक्टर फारुख आलम को गिरफ्तार किया है। आरोपी डॉक्टर ने पुलिस ने बताया कि उसके अपनी साली से अवैध संबंध चल रहे थे और वह साली से शादी करना चाहता था। जब इसका पता पत्नी को लगा तब पत्नी ने विरोध शुरू कर दिया। इसके बाद डॉक्टर आलम ने फिल्मी स्टाइल में डकैती की घटना को अंजाम देकर पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। घटना के बाद से ही पुलिस पूरे मामले को संदिग्ध मानकर चल रही थी। पुलिस ने हत्याकांड के खुलासे के लिए एक-एक करके जब पूछताछ की, तब मामला खुलता चला गया। फॉरेंसिक टीम और एसओजी की जांच पड़ताल घर में ही कातिल का इशारा कर रहे थे।
हत्या आरोपी डॉक्टर आलम ने बताया कि उसकी साली ने उससे कहा था कि अगर बहन जिंदा नहीं होती, तब वह शादी कर लेती। बस फिर क्या था उसने अपनी पत्नी नसरीन को कहा कि तुम कितना प्यार उससे करती हो? क्या तुम यह दुपट्टा मुंह में डाल सकती हो? फिर क्या था पत्नी ने मुंह में कपड़ा ठूंस लिया। इसी दौरान पति फारूख ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी।

Related Articles

Back to top button