ब्रेकिंग
भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय
विदेश

खुफिया सूचना पर सुरक्षा बलों ने खैबर पख्तूनख्वा में टीटीपी आत्मघाती हमलावर को मार गिराया 

पेशावर। अफगानिस्तान की सीमा से सटे पाकिस्तान के उत्तर पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में खुफिया सूचना पर शुरू किए गए अभियान में सुरक्षा बलों ने एक तालिबानी आत्मघाती हमलावर को मार गिराया है। तहरीक-ए-तालिबान (टीटीपी) से संबंधित आत्मघाती बम हमलावर की मौजूदगी के बारे में खुफिया सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में दक्षिण वजीरिस्तान जिले के स्पिनकाई इलाके में अभियान चलाया।

सुरक्षा बलों के जवान गांव में पहुंचे और संदिग्ध परिसर को घेर लिया। सुरक्षा बलों के साथ गोलीबारी के दौरान हमलावर के शरीर में लपेटे गए बम में विस्फोट होने से वह मारा गया। सुरक्षा सूत्रों ने बताया कि बम हमलावर अफगानिस्तान के लोगार प्रांत से आया था। प्रतिबंधित टीटीपी को पाकिस्तान तालिबान के नाम से जाना जाता है। टीटीपी पूर्व में सुरक्षा कर्मियों को निशाना बनाकर कई आत्मघाती हमले कर चुका है। समूह को अल-कायदा का करीबी माना जाता है और समूचे पाकिस्तान में इस पर 2009 के सैन्य मुख्यालय पर हमला, सैन्य अड्डों पर हमला और इस्लामाबाद में 2008 में मैरियट होटल पर हमला समेत कई हमलों को अंजाम देने का आरोप है।

Related Articles

Back to top button