ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मनोरंजन

बाबा भोलेनाथ के दर्शन करने पहुंचे शालीन भनोट, जीत लिया लोगों का दिल

बिग बॉस के 16वें सीजन में ऑडियंस का एंटरटनेमेंट करने के बाद टीवी एक्टर शालीन भनोट भले ही बाहर आ गए हैं, लेकिन लोगों के दिलों में उन्होंने अपने लिए जो जगह बनाई है, वह काबिले तारीफ है। बिग बॉस से बाहर निकलने के बाद शालीन भनोट, बाबा भोलेनाथ की शरण में काशी आए। यहां लोगों ने उनका दिल से स्वागत और सत्कार किया।

लोगों को पसंद आई शालीन की शालीनता
शालीन भनोट ने काशी विश्वनाथ में हाथ जोड़कर प्रार्थना की। इतना ही नहीं, उन्होंने वहां मौजूद लोगों से हाथ मिलाया और सभी से नरम स्वभाव में बातचीत की। शालीन ने जिस तरह लोगों से अपना कनेक्शन बनाया, उनकी शालीनता सभी को भा गई।

‘शालीन हीरो है हीरो रहेगा’

अभिनेता शालीन भनोट भले ही बिग बॉस 16 न जीत पाए हों, मगर उन्होंने लोगों का दिल जरूर जीत लिया। उन्हें काशी विश्वनाथ में दर्शन करते देख लोगों ने ढेर सारा प्यार बरसाया है। एक यूजर ने कमेंट किया, ‘एक दम चमक रहे हो, निगेटिव लोगों से दूर रहो, सब अच्छा होगा।’

अंशिका गुप्ता नाम की फैन ने कमेंट किया, ‘आप सफलता प्यार और खुशी के हकदार हो बिग बॉस के अंदर बहुत कुछ सहा है, आपने बहुत कुछ सफर किया और सब कुछ हंस कर सहा लोगों को एंटरटेन किया।’ एक ने तो यह तक कह दिया कि शालीन से सबकी बहुत जलती है।

बता दें कि शालीन भनोट, बिग बॉस 16 में टॉप 5 कंटेस्टेंट्स में से एक थे। इसके बाद शो से उनका सफर खत्म हो गया था। शालीन ने कई कंटेस्टेंट्स को मात देने के बाद यहां तक का अपना सफर तय किया था।

 

Related Articles

Back to top button