ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

सीहोर के रुद्राक्ष महोत्सव से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार हुई दुर्घटनाग्रस्त, दो महिलाओं की मौत

बड़वानी। सीहोर से महाराष्ट्र लौट रहे श्रद्धालुओं की कार जुलवानिया के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दुर्घटना में दो महिलाओं की मौत हो गई, वहीं तीन महिलाएं व वाहन का चालक घायल हो गया। यह सभी लोग सीहोर में चल रहे पंडित प्रदीप मिश्रा के रुद्राक्ष महोत्सव में हिस्सा लेने के लिए गए थे। जुलवानिया टीआई विनय आर्य के अनुसार दुर्घटना में महाराष्ट्र के अमलनेर निवासी दो लोगों की मौत हुई है। मृतकों का पीएम कराया जा रहा है। वहीं छह घायलों को अस्पताल भेजा गया है। पुलिस जांच कर रही है। सीहोर से वापस महाराष्ट्र जाते वक्त ईको वैन क्रमांक MP19DV6783 जायसवाल होटल के सामने एबी रोड जुलवानिया पर अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे लगे पेड़ से टकरा गई। इससे दो महिलाओं सोभाबाई पति लुकडू पाटिल उम्र करीबन 50 साल निवासी पटोंदा अमलनेर महाराष्ट्र एवम कमल बाई पति आत्माराम पाटिल उम्र 55 साल निवासी अमलनेर महाराष्ट्र की मौके पर मौत हो गई। दोनों महिलाएं आपस में देवरानी-जेठानी हैं। तीन महिलाएं व चालक घायल है जिनको उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। जहां से स्वजन सिरपुर अस्पताल रेफर करवाकर इलाज के लिए ले गए हैं।

Related Articles

Back to top button