ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
राज्य

मुंबई के कुर्ला इलाके की रिहायशी बिल्डिंग में लगीा भीषण आग, बुजुर्ग महिला की मौत

मुंबई की एक रिहायशी बिल्डिंग में आग लगने से एक बुजुर्ग महिला की मौत की खबर है। घटना मुंबई के कुर्ला इलाके की है, जहां की 13 मंजिला एक इमारत में बुधवार को आग लग गई। कुर्ला की कोहिनूर सिटी इलाके में स्थित इस बिल्डिंग में आग लगने से कई मंजिलों पर धुंआ भर गया, जिससे लोग बिल्डिंग में ही फंस गए। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने लोगों को छत पर ले जाकर इकट्ठा किया और वहां से उनका रेस्क्यू किया गया।

बिल्डिंग के चौथे फ्लोर से लेकर 10वें फ्लोर तक आग लगी थी। बिल्डिंग में आग लगने का कारण अभी पता नहीं  चल सका है। एक महिला की आग की चपेट में आने से मौत हुई है। महिला की पहचान शकुंतला रमानी के रूप में हुई है। महिला को रेस्क्यू टीम ने नजदीक के राजावाड़ी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बिल्डिंग में आग सुबह करीब सात बजे लगी। आग की सूचना पाते ही फायर ब्रिगेड की कई टीमें चार फायर इंजन के साथ मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।

 

Related Articles

Back to top button