ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
राजस्थान

गेहूं की फसल की आड़ में अफीम की अवैध खेती, एक आरोपी गिरफ्तार

राजस्थान : बेगू क्षेत्र के एक खेत में गेहूं की खेती की आड़ में अवैध अफीम की खेती का मामला सामने आया है। पुलिस ने अवैध अफीम की खेती करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बेगू थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए खेत से 440 अवैध अफीम के पौधे बरामद किए हैं। मामला बेगू क्षेत्र के रायती से गुलाना जाने वाले मार्ग पर ब्राह्मणी नदी के पास का है।

पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत ने बताया कि थाना अधिकारी बेगू भगवान लाल पुलिस निरीक्षक अपनी टीम के साथ रात को रायती से गुलाना की तरफ गश्त कर रहे थे। इस दौरान रात में  ब्राह्मणी नदी से पहले गेहूं के खेत में एक व्यक्ति पानी की पिलाई कर रहा था। जब पुलिस उसके पास पहुंची तो वहां से भागने लगा। इस पर टीम के सदस्यों ने उसे पकड़ लिया। पकड़े जाने के बाद उसकी और खेत की जांच की गई तो पता चला कि खेत में गेहूं की फसल व बरसी की फसल के बीच बनी डोली पर अवैध अफीम बोई गई हुई थी। आरोपी गुलाना थाना बेगू निवासी 65 वर्षीय भवानीशंकर को गिरफ्तार किया गया है।

 

Related Articles

Back to top button