ब्रेकिंग
मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख
राज्य

पर्ची के लिए मरीजों को करना पड़ रहा कई घंटे इंतजार, सर्वर डाउन से मरीजों की बढ़ी समस्या

पंजाब हेल्थ सिस्टम कारपोरेशन के राज्य में सबसे बड़े सिविल अस्पताल में मरीजों की परेशानियों का सिलसिला थम नहीं रहा है। शुक्रवार को अस्पताल में कायाकल्प की टीम आने वाली है और इससे पहले समस्याओं की भरमार लगी हुई है। वीरवार को सिविल अस्पताल मैं सर्वर डाउन होने की वजह से स्टाफ तथा लोगों को परेशानियों से जूझना पड़ा।

सरवर डाउन होते ही काम ठप हो गया। ओपीडी तथा मरीजों को दाखिल करने के लिए तैयार होने वाली फाइलों तथा पर्चियों का काम बंद हो गया।

काफी देर तक लाइनों में खड़े रहे मरीज

इसकी वजह से मरीजों की लंबी-लंबी लाइनें लग गई और पर्ची बनाने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा। कुछ देर इंतजार करने के बाद स्टाफ ने हाथ से पर्चियां बनाने का काम शुरू कर दिया।काम की गति धीमी होने के वजह से लोगों को काफी देर तक लाइनों में खड़े रहना पड़ा।

पर्ची बनवाने के लिए 40 मिनट का इंतजार

सर्दी खांसी की वजह से परेशान मरीज इंदर कुमार ने बताया कि वह नगरा गांव से आए हैं और सर्वर डाउन होने की वजह से उन्हें पर्ची बनवाने के लिए करीब 40 मिनट का समय लगा। इसके बाद डाक्टरों के पास गए और दवा लिखवाई। देरी होने की वजह से लैब के स्टाफ ने उन्हें कल दोबारा सुबह आकर सैंपल देने की बात कही है।

जल्द ही समस्या का होगा समाधान

सिविल अस्पताल में रोजाना वर्षों के गरीब मरीज ओपीडी में जांच करवाने के लिए आते हैं। सिविल अस्पताल के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ राजीव शर्मा का कहना है कि इस संबंध में संबंधित विभाग को चंडीगढ़ में सूचित कर दिया गया है। उन्होंने जल्द ही समस्या का समाधान करने के लिए आश्वासन दिया है।

Related Articles

Back to top button