ब्रेकिंग
मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख
खेल

अर्जुन तेंदुलकर को क्यों खिला रही मुंबई इंडियंस की टीम

मुंबई इंडियंस के गेंदबाजी कोच शेन बॉन्ड ने कहा है कि वह अर्जुन तेंदुलकर की गेंदों की गति बढ़ाने पर काम करेंगे जो अभी लगभग 130 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करते हैं. पंजाब किंग्स के खिलाफ अर्जुन तेंदुलकर ने 48 रन लुटाए थे, जिसमें उनके एक ओवर में 31 रन बने थे. गुजरात टाइटंस के खिलाफ हालांकि उन्होंने अच्छी वापसी की तथा दो ओवर में नौ रन देकर एक विकेट लिया.

अर्जुन तेंदुलकर को क्यों खिला रही मुंबई इंडियंस की टीम?

शेन बॉन्ड ने मुंबई की 55 रन से हार के बाद कहा, ‘पिछले मैच में जो कुछ हुआ उसके बाद उसने आज अच्छी गेंदबाजी की. इतने अधिक दर्शकों के सामने खेलना आसान नहीं होता है. हम उसकी रफ्तार बढ़ाने पर काम करेंगे, लेकिन आज हमने उससे जैसा कहा था उसने वैसा ही किया.’ बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन ने लंबे इंतजार के बाद 16 अप्रैल को उसी वानखेड़े स्टेडियम में आईपीएल में डेब्यू किया, जिसमें उनके पिता सचिन तेंदुलकर ने अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच खेला था.

खुल गया ये चौंकाने वाला राज

सचिन तेंदुलकर ने तब दो ओवरों में 17 रन दिए और उन्हें कोई विकेट नहीं मिला. इसके बाद पंजाब किंग्स वाले मैच को छोड़कर उन्होंने प्रत्येक मैच में अपनी गेंदबाजी से प्रभावित किया. बॉन्ड ने कहा, ‘यह कई चीजों का संयोजन होता है. हम वैसा नहीं कर पा रहे हैं जैसा हमें करना चाहिए. हमारी रणनीति बेहद सरल है. हम गौर करते हैं किसी क्षेत्र में गेंदबाजी करने के क्या परिणाम निकलते हैं. जब हमारी वह रणनीति नहीं चल पाती है तो हम तुरंत ही उसमें कुछ बदलाव करते हैं.’ उन्होंने कहा, ‘यह निराशाजनक है कि जब हम लक्ष्य का पीछा करते हुए बैकफुट पर होते हैं तो अपनी रणनीति में अंतर नहीं कर पाते हैं.’

गुजरात ने मुंबई को हराया

बता दें कि अभिनव मनोहर और डेविड मिलर के बीच 35 गेंद में 71 रन की साझेदारी के दम पर बड़ा स्कोर खड़ा करने के बाद नूर अहमद और राशिद खान की अगुवाई में गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन से गुजरात टाइटंस ने मुंबई इंडियंस को 55 रन से शिकस्त दी. मैन ऑफ द मैच मनोहर ने 21 गेंद में 42 रन की पारी में तीन चौके और तीन छक्के लगाए जबकि मिलर ने 22 गेंद में दो चौके और चार छक्के की मदद से 46 रन बनाए. आखिरी ओवरों में राहुल तेवतिया ने पांच गेंद में तीन छक्के की मदद से नाबाद 20 रन का योगदान दिया. गुजरात के लिए सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने भी 34 गेंद में 56 रन की पारी खेली.

 

Related Articles

Back to top button