ब्रेकिंग
भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय
देश

भारत में कर्मचारियों की संख्या को दोगुनी करेगी एपल

एपल की आपूर्तिकर्ता फिनलैंड की सालकांप भारत में तीन साल में कर्मचारियों की संख्या बढ़ाकर 25,000 करेगी। फिलहाल चेन्नई के इसके कारखाने में 12 हजार कर्मचारी हैं। कंपनी के एक अधिकारी ने कहा, चीन का सप्लाई चेन एक नया विकल्प तलाश रहा है। ऐसे में भारत एक बेहतर विकल्प है।कंपनी ने कहा, वह एक हाउसिंग कॉम्प्लेक्स स्थापित कर रही है। इसमें मनोरंजन और शिक्षा के लिए 15 हजार लोगों को प्रशिक्षण दिया जा सकेगा। चेन्नई के इसके कारखाने में 85 फीसदी कर्मचारी महिलाएं हैं। एपल की दूसरी आपूर्तिकर्ता फॉक्सकॉन ने भी कहा, वह दो साल में अपनी आईफोन फैक्टरी में कर्मचारियों की संख्या बढ़ाकर चार गुना करेगी। भारत में आईफोन बनाने वाली एपल की तीन आपूर्तिकर्ता हैं। इसमें फॉक्सकॉन, पेगाट्रॉन और विस्ट्रॉन हैं। जेपी मॉर्गन का अनुमान है कि 2025 तक एपल का हर चौथा फोन व 25 फीसदी इसके अन्य उत्पाद भारत में बनेंगे।

 

Related Articles

Back to top button