ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

ग्वालियर में एटीएम कटर गैंग के तीन सदस्य गिरफ्तार

ग्वालियर। ग्वालियर मुरैना के बीच हाइवे के पास एक ढाबे के करीब ग्वालियर पुलिस का एटीएम काटने वाले मेवाती गैंग से सामना हो गया। इस दौरान पुलिस व मेवाती गैंग के बीच में फायरिंग भी हुई। पुलिस ने गैंग के तीन सदस्याें को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को गैंग के पास से पुलिस एक क्रेटा वाहन व हथियार बरामद हुए है। ग्वालियर के एसएसपी अमित सांघी को बुधवार रात को जरिए मुखबिर सूचना मिली कि हाइवे पर मुरैना की तरफ छुन्नू ढाबे पर एटीएम काटने वाली मेवाती गैंग के लोग मौजूद हैंं। एसएसपी ने एएसपी ऋषिकेष मीणा और सीएसपी रवि भदौरिया के साथ पुलिस बल को भेजा। मौके पर जब पुलिस टीम ने आरोपितों को घेरने का प्रयास किया। लेकिन आरोपित मौके से भागने लगे और पुलिस पर फायरिंग करने लगे। पुलिस नेे घेराबंदी कर तीन आरोपितों को दबोच लिया। दबोचे गए आरोपित एटीएम काटने वाली मेवाती गैंग के सदस्य थे। पकड़े गए आरोपित हरियाणा के शिकारपुर गांव के मुनफेद खान, शाजिद खान, फजल खान हैं। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से क्रेटा वाहन पकड़ा है। क्रेटा वाहन पर छत्तीसगढ़ नंबर सीजी 04 एनटी 0982 मिली। साथ ही वाहन में पुलिस को हरियाणा नंबर की प्लेट एचआर 28 ईपी 9056 भी मिली। बताया जाता है कि वाहन छत्तीसगढ़ पुलिस के किसी सिपाही की है। कार से पुलिस को पिस्टल व अन्य एटीएम काटने के उपकरण मिले हैं। एसएसपी अमित सांघी ने बताया कि पकड़ा गया है शाजिद देवास लूट में भी शामिल है। आरोपितों से अभी और पूछताछ की जा रही है। जिससे एटीएम काटने की अन्य घटनाओं का पता किया जा सके।

क्रेटा पसंदीदा वाहन है एटीएम कटर गैंग का

एटीएम कटर गैंग से पुलिस को फिर से क्रेटा वाहन ही बरामद हुआ है। पहले भी एटीएम कटर गैंग से यह वाहन बरामद किया जा चुका है। पुलिस के मुताबिक गैंग काे यह वाहन इसलिए अधिक पसंद है क्योंकि इसमें एटीएम काटने के उपकरण व सिलेण्डर आसानी से आ जाते हैं। साथ ही हाइवे पर यह वाहन तेज गति से दौड़ता भी है। ऐसे में गैंग के लोग आसानी से भाग निकलते हैं।

Related Articles

Back to top button