ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

दिग्विजय ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

नई दिल्ली ।  कांग्रेस नेता और मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर केंद्र सरकार पर हमला बोला है। दिग्विजय सिंह ने ट्वीट किया कि आज हम खुफिया विफलता के कारण शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। उम्मीद है कि उनके परिवारों को पुनर्वास मिल गया होगा। उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी दिग्विजय सिंह पुलवामा अटैक और सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठा चुके हैं। उन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांगे थे।
आज पुलवामा हमले की चौथी बरसी है। सन 2019 को जम्मू कश्मीर के पुलवामा में आतंकियों ने एक बम विस्फोट की नापाक साजिश अंजाम दी थी। इस हमले में सीआरपीएएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे। आज पीएम मोदी ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी और उनके परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। इस मौके पर कांग्रेस नेता और मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह केंद्र सरकार पर हमला बोला। उन्होंने ट्वीट किया-आज हम उन 40 सीआरपीएफ शहीदों को श्रद्धांजलि दे रहे हैं, जो पुलवामा में खुफिया विफलता के कारण शहीद हो गए थे। मुझे उम्मीद है कि सभी शहीद परिवारों का उपयुक्त रूप से पुनर्वास किया गया है।
यह पहली दफा नहीं है, जब दिग्विजय सिंह ने इस मसले पर हमला बोला है। इससे पहले दिग्विजय केंद्र पर हमलावर होते रहे हैं। भारत जोड़ो यात्रा के दौरान जम्मू कश्मीर में एक रैली को संबोधित करते हुए दिग्विजय सिंह ने केंद्र से सर्जिकल स्ट्राइक पर सबूत मांगा था। उनके इस बयान पर काफी बवाल भी मचा था लेकिन, फिर राहुल गांधी और जयराम रमेश ने पार्टी के लिए डैमेज कंट्रोल करते हुए इसे उनका निजी बयान बताया।

Related Articles

Back to top button