ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

जल्द ही पटरी पर दौड़ेगी मप्र की पहली वंदे भारत ट्रेन

भोपाल । मध्य प्रदेश वासियों के लिए खुशखबरी है, प्रदेश की पहली वंदे भारत ट्रेन जल्द ही पटरी पर आ सकती है। आपको बताएं वंदे भारत ट्रेन की मार्च के अंतिम हफ्ते से जबलपुर-इंदौर के बीच चलने की संभावना है। जबलपुर रेल मंडल द्वारा इस ट्रेन को चलाने की तैयारी लगभग पूरी की जा चुकी है। साथ ही अहम बात बता दें की जबलपुर के कोचिंग यार्ड में वंदे भारतÓ ट्रेन के रैकों का रख-रखाव होगा।
गौरतलब है कि जबलपुर से इंदौर के रुट पर वंदे भारत ट्रेन शुरू होने से एमपी के तीन महानगर इंदौर, भोपाल और जबलपुर स्पीड रेल सुविधा से जुड़ जाएंगे। और इसका फायदा इंदौर जबलपुर के अलावा भोपाल को भी होगा। जबलपुर के भाजपा सांसद राकेश सिंह और इंदौर के बीजेपी सांसद शंकर लालवानी की अहम भूमिका रही क्योंकि ये दोनों ही नेता वंदे भारत ट्रेनÓ के लिए काफी समय से प्रयासरत है।
विधानसभा चुनाव के कारण नेताओं की स्पीड बढ़ी
दरअसल, ऐसा कहा जा रहा है कि चुनावी साल है मतलब साल अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं इसलिए मध्य प्रदेश में जल्द से जल्द वंदे भारत ट्रेनÓ चलाने के लिए बीजेपी नेता रेल मंत्रालय पर दबाव बना रहे हैं। प्रदेश सरकार भी इस ट्रेन को चालू करने के लिए प्रयासरत है। लेटेस्ट अपडेट आपको बताएं जैसे ही चेन्नई की रेल कोच फैक्ट्री से रैक मिलेगा मध्य प्रदेश की पहली वंदे भारत ट्रेनÓ को हरी झंडी दिखा दी जाएगी।
दूसरी वंदे भारत ट्रेन की भी कवायद शुरू
आपको बताएं इंदौर से जयपुर के लिए भी एक और वंदे भारत ट्रेन चलाने की तैयारी हो रही है। रेलवे से जुड़े सूत्रों के मुताबिक मध्य प्रदेश के रेल के यात्रियों को जल्द ही वंदे भारत ट्रेनÓ में सफर का आनंद मिल सकेगा।
एमपी की वंदे भारत का रूट
इंदौर से जबलपुर के रूट पर देश की सबसे तेज स्पीड की ट्रेन चलाने की तैयारी पूरी की जा चुकी है। ट्रेन के आधुनिक रैकों के रखरखाव की जिम्मेदारी भी जबलपुर मंडल के पास होगी। सूत्रों से मिली प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक वंदे भारत ट्रेन जबलपुर से सुबह 5 बजे चलकर इटारसी, भोपाल, उज्जैन होते हुए इंदौर पहुंचेगी।
हाई स्पीड 100 किमी/घंटा की होगी
वापसी में यह ट्रेन दोपहर 3 बजे इंदौर से रवाना होकर इसी रास्ते से जबलपुर वापस आएगी। एक अहम जानकारी आपको बता दें की वंदे भारत ट्रेन की स्पीड 160 किमी प्रति घंटे की है, लेकिन जबलपुर – भोपाल और भोपाल से इंदौर के मध्य रेलवे ट्रैक की अधिकतम स्पीड 130 किमी/घंटा की है। इसी कारण इस रूट पर उसकी फुल स्पीड से चलाना संभव नहीं होगा।

Related Articles

Back to top button