ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
धार्मिक

फागुन में करें ये आसान उपाय, चमक जाएगी किस्मत

हिंदू धर्म में सभी महीनों को महत्वपूर्ण बताया गया है लेकिन फाल्गुन मास बेहद खास होता है इसे आम बोलचाल की भाषा में फागुन भी कहा जाता है, पंचांग के अनुसार ये साल का आखिरी महीना होता है इस बार फागुन की शुरुआत 6 फरवरी से हो चुकी है और इसका समापन 7 मार्च को हो जाएगा।

इस महीने में हर ओर खुशहाली का वातावरण रहता है ये महीना धार्मिक रूप से भी महत्वपूर्ण होता है क्योंकि इस महीने को देवी देवताओं की पूजा के लिए समर्पित किया गया है।

आपको बता दें कि फाल्गुन मास में भगवान कृष्ण, भगवान विष्णु और चंद्र देव की पूजा करना श्रेष्ठ होता है इस महीने कई सारे बड़े पर्व त्योहार भी मनाए जाते है जिसमें होली, महाशिवरात्रि प्रमुख है। ज्योतिष अनुसार इस महीने पूजा पाठ और व्रत के अलावा अगर कुछ उपायों को किया जाए तो लाभ मिलता है, ऐसे में आज हम आपको फाल्गुन मास में किए जाने वाले उपाय बता रहे है।

फागुन में करें ये आसान उपाय-
आपको बता दें कि फाल्गुन का महीना बेहद खास होता है इस महीने नियमों के पालन के साथ साथ अगर कुछ उपाय किए जाएं तो व्यक्ति को लाभ की प्राप्ति होती है मान्यता है कि इस महीने भगवान कृष्ण, श्री हरि विष्णु और चंद्र देव की आराधना करने से विशेष फलों की प्राप्ति होती है वही संतान प्राप्ति की इच्छा रखने वाले जातक को इस पवित्र मास में भगवान श्रीकृष्ण के बालस्वरूप की आराधना विधिवत करनी चाहिए ऐसा करने से शीघ्र संतान सुख की प्राप्ति होती है।

वही प्रेम, विवाह आदि का सुख पाने के लिए भी इस महीने भगवान कृष्ण की पूजा उत्तम मानी जाती है मान्यता है कि इस महीने श्रीकृष्ण की पूजा खूशबूदार फूलों से करना उत्तम होता है साथ ही साथ आप इस पूरे महीने में भगवान को अबीर और गुलाल भी चढ़ा सकते है। इससे लाभ जरूर मिलेगा। फागुन में शिव को सफेद चंदन अर्पित करने से कष्टों में कमी आती है वही अगर कोई धन प्राप्ति की इच्छा रखता है तो ऐसे में इस पूरे महीने माता लक्ष्मी की पूजा कर उन्हें लाल गुलाब अर्पित करें ऐसा करने से धन प्राप्ति की इच्छा पूर्ण हो जाती है।

Related Articles

Back to top button