ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
राज्य

झारखंड के देवघर में दो पुलिसकर्मियों की गोली मारकर हत्या, जांच जारी

झारखंड के देवघर में शनिवार रात बदमाशों ने दो पुलिसकर्मियों की गोली मारकर हत्या कर दी। बताया गया है कि यह दोनों ही पुलिसवाले एक व्यापारी की सुरक्षा में तैनात थे।

पुलिस अधीक्षक सुभाष चंद्र ने कहा कि यह घटना रांची से लगभग 250 किलोमीटर दूर देवघर शहर के श्यामगंज रोड पर बीती रात करीब 12.30 बजे हुई। यहां अज्ञात लोगों ने एक स्थानीय मछली व्यापारी के घर पर हमला कर दिया। उन्होंने कहा कि उक्त व्यापारी ने कुछ दिन पहले उस पर हुए एक अन्य हमले के बाद प्रशासन से सुरक्षा मांगी थी।

मृतक पुलिसकर्मियों की पहचान साहेबगंज जिले के निवासी कांस्टेबल रवि कुमार मिश्रा और संतोष यादव के रूप में हुई है। दोनों पुलिसकर्मियों को व्यापारी की सुरक्षा के लिए तैनात किया गया था। उन्होंने बताया कि अज्ञात व्यक्तियों ने पुलिसकर्मियों पर गोलियां चलाईं और उन्होंने जवाबी कार्रवाई की लेकिन मारे गए, जबकि मछली व्यापारी के घर में मौजूद तीन अन्य लोग इस घटना में घायल हो गए।

उन्होंने कहा कि घायलों की हालत स्थिर बताई गई है। अधिकारी ने कहा कि घटना के सिलसिले में तीन व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया है और आगे की जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button