ब्रेकिंग
मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित
देश

महाराष्ट्र: देवेंद्र फडणवीस कौन होते हैं? शिवसेना विवाद पर संजय राउत ने कहा- सत्य की जीत होगी

राज्यसभा सदस्य संजय राउत ने रविवार को कहा कि ‘सत्य की जीत होगी’ और एकनाथ शिंदे नीत गुट के विधायकों की आयोग्यता से जुड़ी याचिका पर उच्चतम न्यायालय का फैसला अपने पक्ष में आने का दावा करने को लेकर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की आलोचना की। फडणवीस ने कहा था कि शीर्ष न्यायालय का फैसला उनके पक्ष में आएगा। उल्लेखनीय है कि यह याचिका शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) खेमे ने दायर की थी।

फडणवीस ने शनिवार को कहा था कि सत्तारूढ़ एकनाथ शिंदे-भाजपा (भारतीय जनता पार्टी) गठबंधन महाराष्ट्र की वैध सरकार है। उन्होंने यह टिप्पणी उद्धव ठाकरे-नीत शिवसेना खेमे की ओर से मौजूदा सरकार के पतन का पूर्वानुमान लगाए जाने के सदंर्भ में की थी। फडणवीस ने कहा था कि जून 2022 में सत्ता में आई मौजूदा सरकार संवैधानिक नियम-कायदों के साथ आई है।

फडणवीस कौन होते हैं?
वहीं,राउत ने रविवार को एक ट्वीट में कहा, ‘‘माननीय उच्चतम न्यायालय और निर्वाचन आयोग ‘महत्वहीनों’ की बात पर ध्यान नहीं देते। सत्य की जीत होगी।” उन्होंने कहा, ‘‘यह दावा करने वाले देवेंद्र फडणवीस कौन होते हैं कि माननीय उच्चतम न्यायालय उनके पक्ष में फैसला सुनाएगा?

14 फरवरी से शुरू होगी सुनवाई
नारायण राणे घोषणा करते हें कि ईसी (निर्वाचन आयोग) शिंदे को शिवसेना का चिह्न देगा।” गौरतलब है कि उच्चतम न्यायालय ने पिछले महीने कहा था कि वह शिवसेना के विभाजन से महाराष्ट्र में पैदा हुए राजनीतिक संकट से जुड़ी याचिकाओं पर 14 फरवरी से सुनवाई शुरू करेगा।

Related Articles

Back to top button