ब्रेकिंग
मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख
मुख्य समाचार

बानमोर मुरैना। अपराधियों में पुलिस का भय ख़त्म,नाबालिग के साथ छेड़छाड़ रोकने गए पिता के साथ दबंगों ने की मारपीट।

मुरैना के बानमोर क्षेत्र में एक 16 वर्ष की लड़की के साथ दबंगो ने छेड़छाड़ कर दी। लड़की जब चिल्लाई तो आस-पास के लोग एकत्रित हो गए। लड़की का पिता अपनी बेटी को बचाने दौड़ा तो दबंगों ने उसके साथ मारपीट कर दी। बता दें, कि बानमोर निवासी, संजय बाथम व ममता बाथम की 16 वर्षीय बेटी बाजार जा रही थी। उसी दौरान प्रदीप धाकड़, देवा किरार व किसलय धाकड़ ने उसे घेर लिया और उसको एकांत की तरफ ले जाने लगे। उसने इसका पुरजोर विरोध किया लेकिन वे नहीं माने तथा उन्होंने नाबालिग के साथ छेड़छाड़ कर दी। छेड़छाड़ होने से लड़की जोर से चीखी तो आस-पास के राहगीर मौके पर पहुंच गए। राहगीरों को देखकर आरोपी वहां से भाग निकले। आरोपियों की पहचान हो चुकी थी, लिहाजा जब नाबालिग का पिता संजय माहौर उन लोगों के पास पहुंचा तथा अपनी बेटी के छेड़ने पर आपत्ति जताई तो उन लोगों ने एकराय होकर उस पर हमला बोल दिया और उसके साथ मारपीट कर दी। घटना के बाद पिता अपनी बेटी को लेकर बानमोर थाने पहुंचा तथा उसने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया। पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर उपरोक्त तीनों आरोपियों के खिलाफ धारा 341, 354, 323, 34 व पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button