ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

गौरीशंकर बिसेन बोले, राहुल गांधी का डीएनए भारत का नहीं, उनके मन में बसा है पाकिस्तान

बालाघाट ।  मध्य प्रदेश के पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग अध्यक्ष व पूर्व कृषि मंत्री गौरीशंकर बिसेन ने दस फरवरी को जिला स्तरीय पुरुस्कार वितरण समारोह कार्यक्रम अखिल भारतीय कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी व कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। इस दौरान उन्होंने कहा कि राहुल गांधी लगातार ये कहते फिर रहे हैं कि उनकी सरकार बनेगी तो वे कश्मीर में धारा 370 बहाल करेंगे। उन्होंने कहा कि भले ही राहुल गांधी का जन्म भारत में हुआ होगा लेकिन उनका डीएनए भारत का नहीं है। इसलिए ही वे कश्मीर में फिर धारा 370 को हटाकर वहां पर तिरंगे झंडे का अपमान करना चाहते हैं, लेकिन अब ऐसा बिल्कुल भी नहीं होगा। कांग्रेस का ये सपना इस जन्म तो क्या अगले कई जन्म तक पूरा नहीं होगा। क्योंकि भारत की जनता अब जान गई है और ऐसा दोबार नहीं होने देगी।

अब लाएंगे पाकिस्तान से अपना कश्मीर करेंगे पूरा अखंड भारत का सपना

मंच से आयोग अध्यक्ष ने कहा कि राहुल गांधी कहते हैं वे कांग्रेस की सरकार बनने पर धारा 370 हटाएंगे। लेकिन भाजपा कहती है हमारी सराकर बनेगी तो हम अखंड भारत का सपना पूरा करते हुए पाकिस्तान के कब्जे का कश्मीर वापस ले लेंगे। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी मंच से भले ही दबी जुबान में जयहिंद, वंदे मातरम कहते हैं लेकिन उनके मन में पाकिस्तान ही बसा है। इसलिए वे लगातार देश के जवानों की तिरस्कार करते हैं और देश के टुकड़े करने की बात कहते है।

ऐसे राष्ट्रद्रोही को देश में रहने का नहीं अधिकार

मध्य प्रदेश पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस के राहुल गांधी जो हमेशा ही देश के विरुद्ध बात करते हैं और वे देशद्रोही हैं। इसलिए ऐसे देशद्रोही को भारत में रहने का कोई अधिकार नहीं है। उन्हें पाकिस्तान में ही चले जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा एक पार्टी नहीं परिवार है और इसी सार्थकता को पूरा करने के लिए कांग्रेस के कश्मीर से 370 हटाने का जवाब वह पाकिस्तान के कब्जे के कश्मीर को लाकर देगी। छिंदवाड़ा की तरह उन्होंने बालाघाट में एक बार फिर से पुरानी पेंशन योजना का राग अलापते हुए कहा कि पुरानी पेंशन योजना बुढ़ापे का आधार है और इसकी महत्ती आवश्यकता है। इसको उन्होंने पार्टी का नहीं बल्कि अपना निजी विचार भी बताया है।

Related Articles

Back to top button