ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

बैगा, भारिया और सहरिया परिवारों को पशुपालन से जोड़ने योजना शुरू की जाएगी

भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि बैगा, भारिया और सहरिया परिवारों को पशुपालन गतिविधियों से जोड़ने के लिए राज्य सरकार योजना शुरू कर रही है। योजना में परिवारों को दो पशु, भैंस या गाय उपलब्ध कराई जाएगी, जिसकी 90 प्रतिशत राशि राज्य सरकार वहन करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2017 में विशेष पिछड़ी जनजातियों के लिए आहार अनुदान योजना इस उद्देश्य से आरंभ की गई थी कि महिलाएँ अनुदान की राशि अपने परिवार की बेहतरी के लिए खर्च करें। मुझे प्रसन्नता है कि बैगा, भारिया और सहरिया परिवारों की महिलाओं को उपलब्ध कराई जा रही प्रतिमाह एक हजार रूपए की राशि का महिलाओं ने सही तरीके से उपयोग किया है और इसके परिणाम भी बेहतर आए हैं।
मुख्यमंत्री चौहान बैगा, भारिया और सहरिया जनजाति की 2 लाख 41 हजार 120 महिलाओं के खाते में 24 करोड़ 11 लाख 20 हजार रूपए की अनुदान राशि सिंगल क्लिक से अंतरित कर वर्चुअल संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में प्रमुख सचिव जनजातीय कार्य एवं अनुसूचित जाति कल्याण पल्लवी जैन गोविल तथा विभागीय अधिकारी उपस्थित थे। जनजातीय कार्य एवं अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री मीना सिंह उमरिया से वर्चुअली सम्मिलित हुई। मुख्यमंत्री चौहान ने छिंदवाड़ा, उमरिया और श्योपुर की महिलाओं से वर्चुअली संवाद भी किया।

जनजातीय भाई-बहनों की बेहतरी में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि आहार अनुदान योजना प्रदेश के 15 जिलों में संचालित है। इन जिलों के अलावा अन्य जिलों में रह रही विशेष पिछड़ी जनजाति की महिलाओं को योजना का लाभ दिलाने के प्रयास किए जा रहे हैं। जनजातीय भाई-बहनों की बेहतरी में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। ऐसे परिवार जिनके पास रहने की जगह नहीं है, उन्हें नि:शुल्क प्लॉट उपलब्ध कराए जाएंगे और उनके घर बनाने की व्यवस्था भी की जाएगी।

हितग्राहियों से संवाद
मुख्यमंत्री चौहान ने छिंदवाड़ा की रेशमा, उमरिया की दइजी बाई बैगा, श्योपुर की ऊषा और माया से वर्चुअली संवाद किया। रेशमा और दइजी बाई ने कहा कि आहार अनुदान से मिलने वाले पैसों से बच्चों को दूध एवं अन्य पोषक सामग्री उपलब्ध कराना सरल हुआ है। मुख्यमंत्री चौहान को हितग्राही दइजी बाई ने उमरिया आने का निमंत्रण भी दिया।संवाद में श्योपुर की हितग्राही ऊषा बताया कि वे स्व-सहायता समूह की गतिविधियों से जुड़ी हैं तथा टेबलेट से समूह की गतिविधियों का संचालन करती हैं। मुख्यमंत्री चौहान ने हितग्राही महिलाओं से खाद्यान्न वितरण और आयुष्मान कार्ड के संबंधी जानकारी भी ली।

Related Articles

Back to top button