ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

 मप्र में क्वारंटीन बाड़े बनकर हुए तैयार

भोपाल । चीता प्रोजेक्ट के तहत चार माह पहले नामीबिया से लाए गए 8 चीतों के बाद अब फरवरी माह के अंतिम सप्ताह में साउथ अफ्रीका से भी 12 चीते लाए जा रहे हैं। इसके लिए बीती 26 जनवरी को भारत और साउथ अफ्रीका के बीच समझौता भी हो गया है। यही वजह है कि देश की धरती पर बने चीतों के इकलौते घर श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क में दक्षिण अफ्रीका से आने वाले 12 चीतों के लिए पार्क प्रबंधन ने सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं।पिछले साल सितंबर माह में नामीबिया से लाए गए 8 चीतों (5 मादा  और 3 नर) का नया बसेरा बना श्योपुर का कूनो नेशनल पार्क एक बार फिर साउथ अफ्रीका से आने वाले 12 चीतों के स्वागत को तैयार हो गया है। यहां 12 नए मेहमान चीतों को बसाने की तैयारियां यूं तो बीते कई महीनों से चल रही थीं, लेकिन दक्षिण अफ्रीका में एमओयू की फाइल समझौता हस्ताक्षर के लिए वहां के राष्ट्रपति के पास लंबित थी। अब 26 जनवरी को एमओयू साइन होने के बाद कूनो में अफ्रीकन चीतों का दूसरा जत्था आने का रास्ता साफ होने के बाद तो कूनो प्रबंधन ने 12 चीतों को नये घर में रखने की सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली हैं। बस अब इंतजार है, चीते लाए जाने की तारीख का।

12 नए चीतों को क्वारंटीन करने के लिए तैयार बाड़े
कूनो नेशनल पार्क में चीतों के आवास और भोजन पानी के प्रबंध किए गए हैं। वहीं, चीतों को क्वॉरंटीन करने के लिए 10 बाड़े भी तैयार कर लिए गए हैं। इन्हीं में आने वाले सभी 12 चीतों को शुरुआत में रखा जाएगा। खास बात यह है कि इनके लिए 8 नए बाड़े बनाए गए हैं, जबकि चार पुराने बाड़ों को सुधारकर दो नए बाड़े बनाए गए हैं। चीतों के लिए बने 5 वर्ग किमी क्षेत्र के बाड़े के चारों ओर करीब आठ फीट ऊंची चारदीवारी और ऊपरी हिस्से में फेंसिंग की गई है।तीन स्तर की सुरक्षा व्यवस्था भी की गई है। बता दें कि कूनो  नेशनल पार्क 750 वर्ग किमी में फैला है जो कि 6800 वर्ग किमी क्षेत्र में फैले खुले वन क्षेत्र का हिस्सा है।

Related Articles

Back to top button