ब्रेकिंग
मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित
मध्यप्रदेश

इंदौर में अप्रैल से शारजाह उड़ान शुरू करने की घोषणा, कोई तैयारी नहीं

इंदौर। इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से शारजाह के बीच उड़ान शुरू होने की घोषणा पिछले माह हुई थी। खुद केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इसकी घोषणा की थी, लेकिन हकीकत यह है कि अब तक कोई तैयारी नहीं हुई है। इससे इस बात की आशंका है कि इस बार भी यह उड़ान केवल घोषणा बन कर नहीं रह जाए। एयरपोर्ट सूत्रों ने बताया कि उड़ान शुरू करने के लिए इंदौर एयरपोर्ट के साथ शारजाह एयरपोर्ट दोनों जगह से संभावित स्लाट लेना होगा। अभी तक किसी भी एयरलाइन की तरफ से हमारे पास ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं आया है। इसके अलावा टाइम और सप्ताह में किस दिन यह उड़ान रहेगी। इसका भी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। गौरतलब है कि पिछले माह ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट के दौरान केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अप्रैल से सप्ताह में दो दिन उड़ान शुरू करने की घोषणा की थी। इससे पहले 24 दिंसबर 2021 को केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने ट्वीट किया था कि एयर इंडिया 27 मार्च 2022 से इंदौर से शारजाह के लिए उड़ान संचालित करेगी, लेकिन उड़ान शुरू नहीं हो पाई थी। इसके पहले वर्ष 2019 में सबसे पहले एयर इंडिया सबसे पहले शारजाह के लिए उड़ान शुरू करने वाली थी, लेकिन अचानक दुबई के लिए स्लाट मिलने पर वहां की उड़ान शुरू कर दी गई। इसके बाद नवंबर 2021 में शुरू करने की बात कही गई, लेकिन तैयारी पूरी नहीं होने से इसकी तारीख को फिर आगे बढ़ा दिया गया था। 10 दिसंबर 2021 को एयर इंडिया ने प्रबधंन से उड़ान के लिए परमिशन मांगी। सप्ताह में दो बार इसे उड़ाने के लिए परमिशन मिली। 20 दिसंबर 2021 को इसकी पहली उड़ान इंदौर से शारजाह जाना थी, लेकिन उड़ान शुरू नहीं हो पाई। इसके लिए वजह बताई गई कि एयर इंडिया के पास विमान की कमी है।

Related Articles

Back to top button