ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मनोरंजन

फिनाले से पहले प्रियंका ने इस लिस्ट में मारी बाजी

बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान का शो ‘बिग बॉस 16’  ग्रैंड फिनाले के बेहद करीब है। इस हफ्ते दर्शकों का इंतजार खत्म होगा, क्योंकि 12 फरवरी को इस शो का फाइनल एपिसोड टेलीकास्ट किया जाएगा, जिसमें इस सीजन के विनर की घोषणा की जाएगी। शो में अब केवल प्रियंका चौधरी, शिव ठाकरे, शालीन भनोट, अर्चना गौतम, निमृत कौर अहलूवालिया और एमसी स्टैन ही बचे हैं। इनमें से किसी एक के नाम ही ट्रॉफी होगी। अब खबर आ रही है कि सोशल मीडिया पर यह बताया जा रहा है कि किस कंटेस्टेंट के शो को जीतने के ज्यादा चांस है।

‘बिग बॉस 16’ के विनर को लेकर सोशल मीडिया पर भी फैंस अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट को जिताने के लिए धरती आसमान एक कर दे रहे हैं। फैंस की यह मेहनत भी बस एक और हफ्ते चलने वाली है। सोशल मीडिया पर शिव ठाकरे और प्रियंका चौधरी के नाम को लेकर कांटे की टक्कर चल रही है। वहीं, दूसरी तरफ फैंस ने ‘बिग बॉस’ के विनर को लेकर सोशल मीडिया पर एक नया ट्रेंड शुरू कर दिया है।

सोशल मीडिया पर प्रियंका चौधरी के फैंस विनर प्रियंका को ट्रेंडिंग लिस्ट का हिस्सा बना रहे हैं। असीम रियाज और सिद्धार्थ शुक्ला के बाद यह ट्रेंड सबसे ज्यादा चलने वाला ट्रेंड बन गया है। इस ट्रेंड ने एक मिलियन का आंकड़ा पार कर लिया है।प्रियंका अपनी लोकप्रियता के जरिए ‘बिग बॉस’ के पिछले सीजन के लोकप्रिय कंटेस्टेंट्स को कड़ी मात देती नजर आ रही हैं।

आपको बता दें कि ट्विटर पर फैंस ने ‘बिग बॉस’ के विनर को लेकर प्रडिक्शन भी करना शुरू कर दिया है। फैंस के प्रडिक्शन के अनुसार प्रियंका चौधरी को विनर बताया गया है। शिव ठाकरे रनर अप होंगे और एमसी स्टैन सेकेंड रनर अप। बता दें कि शो में इस बार के वीकेंड का वार में सुम्बुल बेघर हो गईं। वह शो की मजबूत कंटेस्टेंट में से एक मानी जाती थीं, मगर फिनाले से पहले ही उनका सफर खत्म हो गया। सुम्बुल सबसे कम उम्र की कंटेस्टेंट थीं, जो तीन महीने से ज्यादा समय तक बिग बॉस के घर में टिक पाईं।

 

Related Articles

Back to top button