ब्रेकिंग
भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय
उत्तरप्रदेश

प्रेमिका की धमकी से युवक ने की आत्महत्या

लखनऊ| लखनऊ के बाहरी इलाके मोहनलालगंज में 24 वर्षीय एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला। मृतक दिलीप की जेब से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ। इसमें लिखा है कि उसकी प्रेमिका उससे शादी नहीं करने पर उसके खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराने की धमकी दे रही थी। पुलिस ने कहा कि परवर पश्चिम निवासी दिलीप कुमार का एक युवती से प्रेम संबंध था, लेकिन वह दूसरी युवती से शादी कर रही थी। बरों के मुताबिक दिलीप शनिवार को घर से तेलीबाग में किसी काम से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा।

बाद में उसका शव मोहनलालगंज के उतरगांव गांव में नहर के पास पेड़ से लटका मिला।पुलिस ने मौके से एक मोबाइल फोन और एक सुसाइड नोट बरामद किया है और घटना की जानकारी उसके परिवार को दी।परिवार ने कहा कि दिलीप की सगाई पिछले सप्ताह हुई थी और 20 फरवरी को तिलक होना था।

अतिरिक्त डीसीपी, दक्षिण क्षेत्र, मनीषा सिंह ने कहा, जांच के दौरान यह सामने आया कि दिलीप का एक युवती के साथ संबंध था, लेकिन उसने दूसरी युवती से शादी तय कर ली। इस पर उसकी प्रेमिका उसे धमकी देने लगा कि अगर उसने उससे शादी नहीं की तो वह उस पर बलात्कार का केस दर्ज कराएगी।एडीसीपी ने कहा कि परिवार ने अभी शिकायत दर्ज नहीं कराई है।

Related Articles

Back to top button