ब्रेकिंग
उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां सागर जहरीली शराब कांड: उमंग सिंघार का सरकार पर तीखा हमला, कहा- पाकिस्तान के बाद मध्य प्रदेश में हिंद...
मनोरंजन

ताबड़तोड़ कमाई कर रही पठान, केजीएफ-2 के लाइफ टाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ने की तैयारी में 

मुंबई । पठान फिल्म की सफलता से शाहरुख खान ने अपने धमाकेदार कमबैक को इतिहास के पन्नों में दर्ज करा दिया है। इसमें कोई दो राय नहीं है कि यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। फिल्म ने 12वें दिन भारत में 28 करोड़ का नेट कलेक्शन कर लिया।
पहले हफ्ते की तरह दूसरे वीकेंड भी पठान फिल्म का जादू बरकरार है। 11वें दिन तक 420 करोड़ पार करते ही फिल्म ने आमिर खान की दंगल को पीछे छोड़ दिया। इस लिहाज से पठान इतने कम समय में यह आंकड़ा छूने वाली हिंदी सिनेमा की पहली फिल्म बन गई है। इतना ही नहीं फिल्म पठान यश की केजीएफ 2 को भी धूल चटाने के लिए तेजी से आगे बढ़ रही है।
पठान का टोटल कलेक्शन 428.90 करोड़ हो गया है। ताजा कलेक्शन के बाद यह मूवी यश की केजीएफ 2 की लाइफ टाइम कलेक्शन को भी पीछे छोड़ने के लिए तैयार है। रिपोर्ट अनुसार, केजीएफ 2 का लाइफटाइम कलेक्शन 434.70 करोड़ है और पठान इस आंकड़े को छूने के बहुत करीब पहुंच गई है।
पठान फिल्म की गूंज सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि दुनियाभर में है। 12वें दिन के कुल कलेक्शन को मिलाकर फिल्म ने वर्ल्डवाइड 850 करोड़ की कमाई कर ली है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। महज 12 दिनों में 850 करोड़ कमा लेना किसी भी फिल्म के लिए बड़ी बात है। पठान फिल्म हिंदी ऑडियंस के साथ-साथ तमिल और तेलुगू ऑडियंस को भी अच्छी लगी है। फिल्म ने साउथ में टोटल 15 करोड़ की कमाई कर ली है।

Related Articles

Back to top button