ब्रेकिंग
उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां सागर जहरीली शराब कांड: उमंग सिंघार का सरकार पर तीखा हमला, कहा- पाकिस्तान के बाद मध्य प्रदेश में हिंद...
मुख्य समाचार

हरिद्वार।उत्तराखंड में भाजपा नेता को घर में घुसकर गोलियों से भूना, मौत के बाद मचा हड़कंप ।

उत्तराखंड में हरिद्वार के गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष और भाजपा नेता की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई, इसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया. बताया जा रहा है कि भाजपा नेता अमरदीप को आरोपियों ने जगजीतपुर में स्थित घर में घुसकर उन्हे गोलियों से भून डाला. इस घटना के बाद से इलाके मे हड़कंप मचा हुआ है. अमरदीप को गंभीर हालत में हॉस्पिटल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. वहीं पुलिस ने इस मामले में अभी तक दो आरोपियों को पकड़ा है. यह दोनों आरोपी मुजफ्फरनगर के बताए जा रहे हैं और इनसे पूछताछ जारी है. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार ये मामला लेनदेन का दिखाई दे रहा है. पकड़े गए आरोपियों से पूरी पूछताछ के बाद ही हत्या के सही कारण सामने आएंगे. वहीं बताया जा रहा है कि अमरदीप चौधरी ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के छात्र संघ से की थी, लेकिन उनके खिलाफ कनखल थाने में कई मुकदमे दर्ज हो चुके थे और उन पर बीते दिनों गैंगस्टर की कार्रवाई भी की गई थी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button