ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

गुना-श्योपुर में बिजली कंपनी का सघन चेकिंग अभियान

भोपाल : मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा एक फरवरी से गुना – श्योपुर में अवैध एवं अनधिकृत बिजली का उपयोग करने वालों के खिलाफ चलाये जा रहे सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान मीटर में छेड़छाड़ कर  अवैध रूप से बिजली का उपयोग करने पर मेसर्स एसआरएच बायो फ्यूल श्योपुर पर विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 135 के तहत प्रकरण दर्ज कर 3 करोड़ 10 लाख 87 हज़ार से अधिक की बिलिंग की गई है। इसी प्रकार गुना में चेकिंग अभियान में कंपनी द्वारा 285 अवैध पंप कनेक्शन एवं 56 अवैध विद्युत कनेक्शन पर प्रकरण बना कर कार्यवाही की गई है।

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने आमजन एवं उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे वैध कनेक्शन लेकर ही बिजली का उपयोग करें और बिजली बिलों का समय पर भुगतान करें। कंपनी ने कहा है कि बिजली चोरी जैसे सामाजिक अपराध को रोकें एवं बिजली का अवैध और अनधिकृत उपयोग न करें। बिजली चोरी के मामलों में विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 126, 135 एवं 138 के तहत बनने वाले मुकदमों और अप्रिय कार्रवाई से बचें। इन धाराओं में कठोर कार्यवाही के प्रावधान हैं यहॉं तक कि दोषी उपभोक्ताओं को जेल भी हो सकती है। उल्लेखनीय है कि बिजली चोरी के प्रकरणों में आरोप सिद्ध पाये जाने पर जुर्माना या कारावास या दोनों सजाओं का प्रावधान है।

Related Articles

Back to top button