ब्रेकिंग
भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय
मध्यप्रदेश

पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया की बेटी समिधा को तेजाब फेंकने की धमकी

ग्वालियर ।  मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री और भाजपा नेता जयभान सिंह पवैया की बेटी समिधा सिंह को धमकीभरा पत्र मिला है। पत्र में लिखा है कि तेरे चेहरे पर तेजाब फेंक दूंगा और तेरे पिता जयभान सिंह पवैया को भी दो महीने के अंदर मार दूंगा। भाजपा नेता जयभान सिंह पवैया की बेटी समिधा सिंह ग्वालियर के माधव कालेज में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर हैं। समिधा ने पत्र को लेकर शहर के जनकगंज थाने में केस दर्ज करवाया है। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है। बताया जाता है कि पत्र अक्टूबर 2022 में मिला था।

ग्वालियर में कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष को भी धमकी

ग्वालियर में कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष महेंद्र चौहान को भी एक धमकीभरा पत्र मिला है। जिसमें उन्हें गोलियों से भूनने की धमकी दी गई है। कांग्रेस नेता ने इसकी शिकायत ग्वालियर के ठाठीपुरा थाने में की थी, जिसमें बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button