ब्रेकिंग
मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख
देश

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन इन राज्यों में ड्राई डे, जानिए कहां स्कूलों में छुट्टी घोषित

अयोध्या। पूरा देश 22 जनवरी 2024 का बेसब्री से इंतजार कर रहा है, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में हिस्सा लेंगे। हर राज्य और हर घर में इसकी तैयारियां की जा रही हैं।

  • उत्तर प्रदेश: 22 जनवरी 2024 को पूरे प्रदेश के स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है। साथ ही सभी शराब दुकानें भी बंद रहेंगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसे राष्ट्र उत्सव करार देते हुए यह घोषणा की।
  • राजस्थान: जयपुर में मांस की सभी दुकानें बंद रहेंगी। माना जा रहा है कि भजन लाल सरकार जल्द ही पूरे प्रदेश के लिए यह आदेश जारी कर सकते हैं। शराब भी नहीं बिकेगी।
  • छत्तीसगढ़: भाजपा सरकार में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पहले ही ऐलान कर चुके हैं कि पूरे प्रदेश में उस दिन शराब दुकानें बंद रहेंगी।

हर दिन 3 लाख राम भक्त करेंगे राम लला के दर्शन

22 जनवरी के बाद राम भक्तों के लिए मंदिर के दरवाजे खोल दिए जाएंगे। श्रीराम तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट का अनुमान है कि हर दिन 3 लाख राम भक्त दर्शन के लिए आएंगे। इसके लिए तैयारियां की जा रही हैं।

अयोध्या का विकास इस तरह किया जा रहा है कि 22 जनवरी को भव्य प्राण प्रतिष्ठा के बाद हर रोज आने वाले करीब तीन लाख श्रद्धालुओं के अनुमानित संख्या को नियंत्रित किया जा सके। मास्टर प्लान 2031 के अनुसार अयोध्या शहर को एक वैश्विक पर्यटन स्थल बनाने का प्लान है।

Related Articles

Back to top button